Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, May 31, 2023

कलेक्टर की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों की बैठक संपन्न


 *सी एन आई न्यूज़ राजनांदगांव से संजू महाजन* 

कलेक्टर की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों की बैठक संपन्न

- द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में हुई चर्चा

राजनांदगांव 31 मई 2023। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट में राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 अर्हता तिथि 01 अक्टूबर 2023 कार्यक्रम एवं आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 हेतु ईव्हीएम व वीवीपैट मशीनों के प्रथम स्तरीय जांच के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 अर्हता तिथि 1 अक्टूबर 2023 कार्यक्रम के तहत 25 मई 2023 से 23 जून 2023 तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कार्य किया जाएगा। मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण अंतर्गत 24 जून 2023 से 24 जुलाई 2023 तक मतदान केन्द्र भवन परिवर्तन, स्थल परिवर्तन एवं 1500 से अधिक मतदाता वाले मतदान केन्द्रों का विभाजन का कार्य किया जाएगा। मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 2 अगस्त 2023 को किया जाएगा। प्रत्येक मतदान केन्द्र में 2 अगस्त 2023 से 31 अगस्त 2023 तक मतदाता सूची में नाम जोडऩे, मतदाता सूची से नाम विलोपन कराने एवं संशोधन हेतु दावा आपत्ति प्राप्त किया जाएगा। शासकीय अवकाश 12, 13,19 एवं 20 अगस्त 2023 को मतदान केन्द्रों में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण 22 सितम्बर 2023 तक कर लिया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा।

बैठक में जानकारी दी गई कि आगामी विधानसभा आम निर्वाचन हेतु ईव्हीएम एवं वीवीपैट का प्रथम स्तरीय जांच का कार्य 10 जून 2023 से 27 जून 2023 तक ईसीआईएल हैदराबाद के इंजीनियरों द्वारा किया जाएगा। प्रथम स्तरीय जांच का कार्य प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक किया जाएगा। राजनीतिक दलों के पदाधिकारी या उनके द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि एफएलसी हॉल में निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर कार्यों का अवलोकन कर सकते हैं। राजनीतिक दलों से मतदान केन्द्र में बीएलए नियुक्त करने आग्रह किया गया। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा सहित राजनैतिक दलों के पदाधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad