मीडिया प्रशिक्षण कार्यशाला में शामिल हुए बालोद के मीडिया प्रभारी
सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू बालोद।आज 23 जुलाई को दुर्ग संभाग स्तरीय एक दिवसीय मीडिया प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन भाजपा कार्यालय दुर्ग में आयोजित किया गया जिसमें मे दुर्ग सांसद विजय बघेल, राष्ट्रीय प्रवक्ता के के शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में मीडिया पैनल लिस्टो का अनुभव सहित मीडिया विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रशिक्षण प्रदेश मीडिया पर प्रभारी और राष्ट्रीय प्रवक्ता द्वारा दिया गया जिसमें राष्ट्रीय, प्रादेशिक से लेकर क्षेत्र के संगठन में मीडिया के दायित्व को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण वर्ग में बालोद जिला से राकेश यादव जिला मीडिया मीडिया प्रभारी, विवेक वैष्णव जिला मीडिया सह प्रभारी, गिरधर ठाकुर अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी, छगन साहू पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी, कमल पनपालिया बालोद विधानसभा मीडिया प्रभारी, उत्तम साहू बालोद विधानसभा सह मीडिया प्रभारी प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.