Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 22, 2023

पीजी कॉलेज में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान, मतदाता जागरूकता दल कालेज पहुंचकर युवाओं को मतदान का महत्व बताया



पीजी कॉलेज में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान, मतदाता जागरूकता दल कालेज पहुंचकर युवाओं को मतदान का महत्व बताया

कवर्धा, 22 अप्रैल 2023। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के तहत कबीरधाम जिले में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन एवं निर्देश में मतदाता जागरूकता अभियान की टीम कवर्धा के पीजी कालेज पहुची। मतदाता जागरूकता दल कालेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओ को मतदान के महत्व को बतलाया। युवाओं को यह भी सन्देश दिया गया कि ऐसे छात्रा-छात्राएं जिनका किसी कारण से मतदाता परिचय पत्र नही बन पाया है अथवा किसी त्रुटि से नाम सरनेम गलत अंकित हो गए तो अपने बीएलओ से संपर्क कर सुधार और नाम जोड़ सकते है। कालेज के युवाओं को मतदान में भगीदारी निभाने के लिए शपथ भी दिलाई गई। 

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर स्वीप  कार्यक्रम के तहत आगामी निर्वाचन में जिल में मतदान का प्रतिशत बढाने और मतदान का महत्व को बताने के के लिए अलग अलग अभियान चलाया जा रहा है। जिला कार्यालय परिसर में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र बनाया गया है। ईवीएम प्रदर्शन केंद्र में जिले के नागरिक ईवीएम, वीवीपैड के सबंध में जानकारी ले सकते है और इसमें हैंड्स ऑन भी कर सकते है। साथ ही दोनों विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर 71-पंडरिया और 72-कवर्धा के कार्यालय में भी ईवीएम प्रदर्शन केंद्र बताया गया है। जिले के दोनों विधानसभा के निर्वाचन क्षेत्र 71-पंडरिया और 72-कवर्धा के मतदान केन्द्रों में ईवीएम प्रदर्शन वैन को सभी मतदान केन्द्रों में ईवीएम, वीवीपैड जागरूकता कार्यक्रम के तहत प्रदर्शन और प्रशिक्षण, हैंड्स ऑन कराया जा रहा है। यह कार्यक्रम लगभग 3 महीने तक चलेगा।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad