थाना कोतवाली जिला- कबीरधाम (छ.ग.)।
"रूपये-पैसे का दांव लगवा कर खड़खड़िया खेलाने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे"
आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 5310/रूपये व 03 नग प्लास्टिक गोला पुलिस ने किया जप्त।*
कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव के निर्देशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर तथा उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कौशल किशोर वासनिक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री एम.बी. पटेल के नेतृत्व पर थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत अवैध जुआ-सट्टा की कार्यवाही हेतु पुलिस टीम बनाकर रवाना किया गया था। जिस पर मुखबीर से सूचना मिला कि आरोपी दुर्गेश मेहर द्वारा रूपये पैसे का दांव लगाकर खड़खड़िया खेला रहा है। की सूचना पर रंगे हाथों आरोपी दुर्गेश मेहर पिता पंचराम मेहर उम्र 23 साल साकिन ग्राम राम्हेपुर लोरमी जिला मुंगेली को खड़खड़िया खेलाते पकडा गया। जिसके कब्जे से नगदी रकम 5310/रू एवं तीन नग प्लास्टिक का गोली पाये जाने से आरोपी दुर्गेश मेहर के विरूद्ध अपराध क्रमांक-474 /2023 धारा 3 जुआ प्र.अधिनियम 2022 पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्यवाही में निरी. एम.बी.पटेल, प्र. आर. 332 वसीम अली, आर. गोपाल ठाकुर, आर. दिलहरण मरकाम का सराहनीय योगदान रहा है।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.