कबड्डी खेल की लोकप्रियता केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशो में भी तेज़ी से बढ़ रहा है-एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव नक्सल प्रभावित ग्राम धनवाही में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कबड्डी के फाइनल मुकाबला में शामिल हुवे
कवर्धा। कबड्डी खेल क्रिकेट, हॉकी और फुटबॉल जैसा ही एक लोकप्रिय खेल है। इस खेल में खेलने वाले खिलाड़ी की स्फूर्ति और एकाग्रता को परखा जाता है। कबड्डी खेल की लोकप्रियता केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशो में भी तेज़ी से बढ़ रहा है। क्रिकेट, हॉकी और फुटबॉल की तरह कबड्डी को भी प्रोफेशनल बनाने के लिए भारत में प्रो कबड्डी लीग का आयोजन किया जाता है ताकि यह खेल लोगो के बीच और भी लोकप्रिय हो। आज कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव तरेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदूर वानांचल, नक्सल प्रभावित ग्राम धनवाही में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में वनांचलवासियों, खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान बोडला अनुविभागीय अधिकारी श्री जगदीश उइके उपस्थित थे।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.