मानपुर विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज को मिलकर दिया बधाई
विधायक इंद्रशाह मंडावी के नेतृत्व में ,200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने रायपुर में दीपक बैज, प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत से किया मुलाकात
मोहला-मानपुर विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक इंद्रशाह मंडावी संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन के नेतृत्व में 200 से अधिक की संख्या में जिला महामंत्री, ब्लॉक कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, जोन अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सभापति, वरिष्ठ कांग्रेस, यूवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस के प्रमुख सदस्यों ने नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज से मिलकर उन्हें नवीन दायित्व के लिए हार पहनाकर बधाई दिया तथा उनके नेतृत्व में बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान उनका निवास परिसर दीपक बैज के नारों से गुंजायमान हो रहा था विधायक मंडावी ने इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष को मोहला-मानपुर विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं का परिचय कराया एवं संगठन के सक्रिय कार्यों का भी जानकारी दिया। प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने विधानसभा में कांग्रेस की लगातार बढ़त एवं सक्रियता को देखकर संगठन एवं विधायक के तारीफ में कसीदे गढ़े।
इस दौरान विधायक के नेतृत्व में समस्त कार्यकर्ताओं ने खाद्य एवं संस्कृति मंत्री छग शासन अमरजीत भगत से भी सरगुजा कुटीर में सौजन्य मुलाकात किया। खाद्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं से लंबी बातचीत किया तथा उन्होंने पुनः मोहला-मानपुर विधानसभा से कांग्रेस के विधायक जिताने की गारंटी कार्यकर्ताओं से लिया, कार्यकर्ताओं ने भी जोश के साथ 50 हजार से अधिक वोटों के अंतर से विधायक को जीत दिलाने का वादा किया। महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मीना मांझी जो समूह के माध्यम से पीडीएस संचालन में सहयोग करती है उन्होंने पीडीएस के संचालन में आ रही तकनीकी दिक्कतों के विषय में मंत्री जी को जानकारी दिया, मंत्री जी ने तुरंत एसडीएम एवं जिला कलेक्टर को दूरभाष कर सुचारू व्यवस्था संचालन के लिए निर्देशित किया। सरगुजा कुटीर के बाद सभी कार्यकर्ता राजीव भवन रायपुर (प्रदेश कांग्रेस कमेटी छग) में अन्य शीर्ष नेताओं से मुलाकात किया।
इस अवसर कर जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के सदस्य संजय जैन, महामंत्री राजेंद्र जुरेशिया, ब्लॉक अध्यक्ष लच्छू साबले, नोहरू कुमेटी, जनपद अध्यक्ष दिनेश शाह मंडावी, लगनू राम चंद्रवंशी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि दिलीप जुरेशिया, उपाध्यक्ष गामिता लोन्हारे, जनपद सदस्य नारद कचलाम, खोमेंद्री चमन गांवरे, कुमार कोरेटी, बालचंद कोरेटी, रामकेवाल विश्वकर्मा, अवध चुरेंद्र, घासिया नाग, दिलीप सिगने, सुरजीत सिंह ठाकुर, अब्दुल खालिक खान, कपिल कोमरे, राकेश मंडावी, करण बोगा, सरस्वती ठाकुर, लता साव, रामेंद्र गोआर्या, राजकुमार ध्रुव, पन्ना मेश्राम, डेरहा राम मेश्राम, दिनेश साहू, निर्मला बोगा, जवाहर बोगा सहित क्षेत्र के सरपंच, वार्ड पंच, कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
*मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.