कल २१जुलाई २०२३ को ग्राम खुटेरी में राजीव युवा मितान क्लब खुटेरी व ग्राम पंचायत खुटेरी के तत्वावधान में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का भव्य आयोजन हुआ।
आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मुकेश यादव उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पिथौरा उपस्थित थे।अध्यक्षता सरपंच घनश्याम धाँधी ने किया।साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य लेखराम दीवान सभापति जनपद पंचायत पिथौरा,करण सिंह दीवान अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, बुद्धेश्वर डड़सेना प्रवक्ता,पवन साहू उप सरपंच घोच,देवराज शाह सरपंच अरंड,चंचल सिन्हा उपसरपंच खुटेरी,रैनसिंह नेताम, चैनसिंह श्याम,इत्यादि उपस्थित थे।
छतीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा गाँवों में पारम्परिक खेलों को बढ़ावा देने,जागरूकता लाने,प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने,खेल भावना का विकास करने के लिए किए गए इस आयोजन में १६ प्रकार के खेलों का प्रदर्शन विद्यालय परिवार खुटेरी के परिसर में किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजन में पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुटेरी के प्रभारी प्रधानपाठक पालेश्वर पटेल,प्राथमिक विद्यालय खुटेरी के प्रधानपाठक डोलामणि साहू, शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष द्वय महेश ध्रुव,हंसराज निषाद,शिक्षाविद पालूराम पटेल, सचिव दीपिका यदु,शिक्षकगण अभिनन्दन नाग,नरसिंग पटेल,अनिता बरिहा,भूपेन्द्र सिंह ठाकुर,कन्हैयालाल पटेल,प्रभाकिरण ध्रुव एवं राजीव युवा मितान क्लब खुटेरी के अध्यक्ष कृष्णा ध्रुव,सचिव बेदराम पटेल, कोषाध्यक्ष कमल धाँधी, सहसचिव ममता सेन,उपाध्यक्ष टिकेश्वर ठाकुर सहित क्लब के सभी सदस्यों का योगदान उल्लेखनीय रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत,छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना,और पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बालिकाओं के आकर्षक हरियर हरेली गीत से हुआ। पश्चात मुख्य अतिथि के हाथों प्राथमिक विद्यालय खुटेरी के जीर्णोद्धार कक्षों का अवलोकन,उद्घाटन हुआ।सरकारी विद्यालयों के अधोसंरचना विकास को देख अतिथिजन प्रफुल्लित हुए। राजीव मितान क्लब खुटेरी के पहल पर दोनों विद्यालयों के बच्चों को टाई और बेल्ट भी अतिथियों के करकमलों से प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि मुकेश यादव ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा हमारी सरकार स्थानीय खेलों और स्थानीय लोगों की भावनाओं के अनुरूप ग्राम विकास के लिए कार्य कर रही है जिससे लोग स्वस्थ मजबूत और जागरूक बन रहे हैं।इस भव्य आयोजन के लिए समस्त ग्रामवासियों को शुभकामनाएँ दी। सभा में पंच, ग्रामवासी, क्लब के सदस्य रतनू ध्रुव, नरेन्द्र ध्रुव,रेणुका निषाद, देवकुमार पटेल,मनीराम साहू, रामेश्वर ध्रुव,मोहन सेन,मधुसूदन पटेल,दशरथ साहू, अक्षयकुमार पटेल,बुधराम यादव, गजानन्द निषाद,चेतन निषाद, रूपनारायण, नीलकण्ठ,गजेन्द्र, रामकुमार, जयनारायण, नंदकिशोर, चन्द्रशेखर, युवराज, केशवराम, शिवचरण, गीता,मायावती, अनिता, रूपल, ममता आदि भारी संख्या लोग उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.