अतिक्रमण पर कार्यवाही तेज, इधर कई परिवारों की आर्थिक स्थिति खराब,चिंता की घर कैसे चलेगा?
पिथौरा, नवागत कलेक्टर प्रभात मलिक के पिथौरा दौरे के बाद नगर में हुए अतिक्रमण पर नाराजगी व्यक्त की। सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से लगे ठेले गुमटीओ बोर्ड होल्डिंग्स वह अतिक्रमण के चलते जाम की स्थिति देखकर पिथौरा राजेश सरोवर नगरी प्रशासन को अतिक्रमण हटाने हेतु निर्देशित किया फल स्वरूप अनिल भागी अधिकारी रवि राज ठाकुर के नेतृत्व में नप अध्यक्ष आत्माराम यादव व्यापारी संघ अध्यक्ष अनूप अग्रवाल की उपस्थिति में व्यापारी एवं प्रशासन की बैठक संपन्न हुई बैठक में जिलाधीश के निर्देशन अनुसार अतिक्रमण हटाने के विषय में विस्तार से चर्चा की गई शुक्रवार को प्रशासन की एक टोली नगर में दुकानदारों के पास जाकर अवैध अतिक्रमण हटाने की अपील की शनिवार अचानक प्रशासनिक अमला नगर में तोडू दस्ता के साथ अतिक्रमण पर कार्रवाई शुरू कर दी बिखरे सामान की जब्ती देख घबराए छोटे व्यापारियों ने अपना सामान समेटकर घर जाना ही उचित समझा पूरे दिन चले कारवाही के दौरान प्रशासनिक अमला व्यापारियों की तनातनी भी होती रही व्यापारियों का वर्ग बरसात के मौसम में कारवाही पर नाराजगी दिखाई वही अतिक्रमणकारियों ने प्रशासन को सहयोग करते हुए दुकान के सामने से होल्डिंग हटाना शुरू कर दिया था नगर के दोनों मुख्य मार्ग पर व्यापारी संघ सहयोगात्मक रवैया दिखा रहा है लेकिन अचानक की गई कार्यवाही पर व्यापारियों ने कुछ नाराजगी भी दिखाई
करीब बारह हजार आबादी वाले नगर में कोई 50 से भी अधिक खेले गुमटी वाले जो रोज कमा कर जिंदगी गुजर बसर कर रहे हैं कारवाही से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया छोटे फुटकर व्यवसाई पहले कोरोना में लाख डाउन में उपजे हालातों से अब तक उबर नहीं पाए संघर्षमय समय में अब दुकानें चेन्नई के बाद घर चलाने का बड़ा संकट आ गया है ऐसे ही एक दुकानदार ने प्रतिनिधि को बताया कि महंगाई के दौर में घर चला पाने की चुनौती थी, जनपद के सामने सड़क किनारे छोटे दुकान में जैसे तैसे कर अपनी आजीविका का प्रबंध कर रहा था दुकान हटने के बाद परिवार चलाने का संकट सामने आ गया है
नगर के व्यापारी जसवीर अजमानी ने कहा गौरव पथ से पूर्व बगैर किसी मापदंड से हो रही कार्यवाही पर सवाल उठ रहे हैं कहां गौरव पथ में सर्वसम्मति से निर्णय पश्चात करवा ही तो होगी लेकिन अभी बरसात के दौरान व्यापारियों को सहूलियत व मोहलत दी जानी चाहिए।।
व्यापारी एकता मंच के अध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी प्रशासन के साथ कार्यवाही में सहयोग कर रहे है साथ ही किसी व्यापारी का अहित न हो इसका ध्यान भी प्रशासन को रखना होगा जरूरत पड़ी तो पुनः प्रशासन के साथ बैठक आयोजित कर चर्चा की जाएगी
एसडीएम रवि राज ठाकुर ने बताया कलेक्टर के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है अभी सड़कों तक फैले अवैध होर्डिंग व सेट को हटाया जा रहा है जिससे आवागमन निर्बाध रूप से चल सके।।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.