गरियाबंद की इंद्राणी साहू ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मोर सपना के छत्तीसगढ़ शीर्षक से कविता सुनाई
सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी ।
रायपुर-युवाओं से भेंट-मुलाकात बलबीर सिंह जूनेजा ,इंडोर स्टेडियम, रायपुर
गरियाबंद की इंद्राणी साहू ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मोर सपना के छत्तीसगढ़ शीर्षक से कविता सुनाई।
मोर छत्तीसगढ़ के माटी म
सोना मैं उपजाहूं
मोर छत्तीसगढ़ ल छोड़के
संगी मैं कहूँ नई जाहूं
इंद्राणी ने अपनी कविता में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा, योजनाओं को प्रतिबिंबित किया है।
हमर कका छत्तीसगढ़ के
मान ल बढ़ाइस हे
श्रीराम के ननिहाल ल
सुघ्घर सजाइस हे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भेंट-मुलाकात करने में युवाओं में
जबरदस्त उत्साह दिखा।सुबह से ही इंडोर स्टेडियम में युवाओं की
भारी संख्या में उपस्थिति रही ।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने धमतरी के युवा सोमेश्वर गंजीर के जोशीले भाषण को सुनकर अपने पास बुलाकर अपने गले लगाकर आशीर्वाद दिया।
युवा सोमेश्वर गंजीर ने ऋग्वेद के श्लोक के साथ सपनों का छत्तीसगढ़ पर जोशीले तरीके से अपनी बात रखी ।
कार्यक्रम में आदिमजाति एवं
अनुसूचित जाति विकास मंत्री मोहन मरकाम, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, महापौर एजाज ढेबर ।
मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ,सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी उपस्थित रहे ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.