साल्हेवारा में बांध टूटा।
घर में घूसा बारिश का पानी।
बारिश में घर डूबे, कई का घर टूटा।
कई परिवार हुए बेघर।
पिछले साल भी बारिश में बांध टूटा था।
ग्रामीणों ने प्रशासन के जिम्मेदार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, विधायक को अवगत कराया था।
जर्जर बांध की मरम्मत नहीं कराने से पार टूटा।
साल्हेवारा खैरागढ़। खैरागढ़ छुईखदान गंड़ई जिले के साल्हेवारा में बस स्टैंड आसपास पेट्रोल पंप के पीछे 35 वर्ष पहले पुराने बांध, के पार लगातार बारिश के चलते बह गया। बारिश के चपेट में आने से किसानों के कई एकड़ फसल बर्बाद हो गया।साथ ही नीचे इलाके कई घरों में घूसा बारिश का पानी। कई परिवार हुए बेघर। आपको बता दें कि पिछले साल भी बारिश में बांध का पार टूट गया था।
जजर्र होने की जानकारी क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा कई बार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और विधायक को अवगत कराया गया था। लेकिन कोई जर्जर बांध को लेकर ध्यान नहीं दिया गया।
लेकिन समस्याओं का समाधान आज तक नहीं किया गया।
शासन प्रशासन के लापरवाही के कारण आज यह घटना हुआ है। साल्हेवारा में बांध का पार टूटा।
कई एकड फसल बर्बाद , 25 घरों में घुसा पानी, कई परिवार हुए बेघर , घर टूटा, समान भी बह गये। लोग बाहर रहने मजबूर।
सबसे पुराना बांध टूटने से साल्हेवारा में चारो तरफ पानी आवागमन अवरुद्ध प्रशासन मुस्तैद,आला अधिकारी सुरक्षा - बचाव में तैनात कई मकान टूटे कई घरों का सामान बहा ,हाहाकार अफरातफरी मची जनजीवन अस्त व्यस्त।।
साल्हेवारा बांध टूटा तेजरफ्तार से बह रहा पानी चारो ओर मार्ग अवरुद्ध आवागमन पूरी तरह कई घंटे बाधित।
ग्रामीणों के सब कुछ बर्बाद होने के बाद विधायक एवं प्रशासन मिलने पहुंची।
पीड़ित परिवार का हाल जाना।
क्षेत्रीय सरपंच और महिला समुह पुलिस प्रशासन की मदद से पीड़ित परिवार के लिए भोजन का व्यवस्था किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार साल्हेवारा मंगल भवन में पीड़ित परिवारों को रहने का व्यवस्था किया है।
देर शाम होने की वजह से पीड़ित परिवार के नुकसान का अब तक ठीक से पता नहीं चल पाया है।
सी एन आई न्यूज के लिए संजू महाजन की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.