Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, May 6, 2024

छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर प्रचार थमा, जानें किसके बीच मुकाबला और वोटर्स

 छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर प्रचार थमा, जानें किसके बीच मुकाबला और वोटर्स




सुरेंद्र मिश्रा जिला ब्यूरो बिलासपुर 

बिलासपुर / छत्तीसगढ़ में आखिरी चरण में शेष बची 7 सीटों के लिए लोकसभा का चुनाव 7 मई को होना है। इसके लिए प्रचार प्रचार आज थम गया है। मतदान के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है। सभी मतदान केंद्रों में गर्मी को ध्यान में रखते हुए पानी, धूप से बचने की व्यवस्था और शौंचालय की व्यवस्था की गई है। मीडिया से बातचीत करते हुए कलेक्टर अवनीश शरण ने जानकारी देते हुए बताया कि चेकिंग के दौरान नकदी समेत सोने चांदी, कपड़ा और लगभग 8 हजार लीटर शराब जब्त की गई, जिसकी कुल राशि 7 करोड़ रुपये बताई गई है। कलेक्टर अवनीश शरण ने बाहर से आये राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ताओं को शाम 5 बजे तक बिलासपुर संसदीय क्षेत्र को खाली करने के निर्देश दिया है।


इन सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के बीच ही सीधा मुकाबला होगा

छत्तीसगढ़ की सात सीटों पर कुल 168 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 142 और महिला प्रत्याशियों की संख्या 26 हैं। सातों लोकसभा सीटों की तुलना में रायपुर लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा 38 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं बिलासपुर में भी 37 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। 

बिलासपुर लोकसभा में 37 उम्मीदवार मैदान में, 22 लाख मतदाता तय करेंगे प्रत्याशियों की किस्मत

बिलासपुर लोकसभा में इस बार 37 उम्मीदवार मैदान में हैं। बीजेपी से तोखन साहू और कांग्रेस से देवेन्द्र यादव चुनाव लड़ रहे हैं। 1991 के बाद से लगातार इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है। सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित इस लोकसभा सीट में 8 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। जिसमें बिलासपुर, बेलतरा, बिल्हा, मस्तूरी (एससी), कोटा, तखतपुर, लोरमी और मुंगेली(एससी) विधानसभा सीट शामिल हैं। 


 बिलासपुर लोकसभा के अंतर्गत कुल 8 विधानसभा शामिल हैं, जिसमें कुल मतदाताओं की संख्या - 21 लाख 94 हजार 570 इसमे पुरुष मतदाता - 10 लाख 55 हजार 962, महिला मतदाता - 10 लाख 46 हजार 626 और तृतीय लिंग मतदाता - 99 है । वहीं बिलासपुर लोकसभा में कुल 2225 मतदान केंद्र है, इसमें 198 संवेदनशील मतदान केंद्र है, जहां सुरक्षा के पर्याप्त व्यवस्था की गई है ।

बीजेपी ने एकबार फिर सामाजिक पैठ रखने वाले लोरमी क्षेत्र से पूर्व विधायक तोखन साहू पर भरोसा जताया है। सियासी जातिगत समीकरण के लिहाज से OBC, SC और ST मतदाता यहां प्रत्याशी की किस्मत का फैसला करते हैं। 


ओबीसी वर्ग का यहां ज्यादा दबदबा है। इसमें साहू व कुर्मी की जनसंख्या सबसे ज्यादा है। ओबीसी में यादव भी यहां प्रभावी भूमिका में हैं। 70 प्रतिशत ग्रामीण, 30 प्रतिशत शहरी आबादी है।


जातिगत समीकरण

बीजेपी के गढ़ के रूप में स्थापित इस किले को भेदने के लिए कांग्रेस ने अपने भिलाई के युवा विधायक देवेंद्र यादव को चुनावी रण में उतारा है। 



रायपुर लोकसभा सीट में कुल मतदाता

रायपुर लोकसभा सीट में इस बार 38 उम्मीदवार मैदान में हैं। बीजेपी से मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और कांग्रेस से विकास उपाध्याय मैदान में हैं। इस सीट में इस बार 2387 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।  


रायपुर लोकसभा सीट पर करीब 20,46,014 वोटर्स हैं। इनमें 10,39,867 पुरुष मतदाता हैं जबकि 10,05,871 महिला वोटर्स हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में 13,96,250 मतदाताओं ने मतदान किया था। यानी यहां 68 फीसदी मतदान हुआ था।  


रायपुर सीट को भाजपा का मजबूत गढ़ माना गया है। 28 साल से भाजपा का कब्जा है, इस सीट पर रमेश बैस 7 बार सांसद रहे हैं। रमेश बैस 6 बार लगातार सांसद रहे हैं। 2019 में पहली बार सुनील सोनी सांसद बने हैं। 2019 में प्रमोद दुबे को लगभग 3.5 लाख मतों से हराया था। 1991 में आखरी बार कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी। 2018 में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय जीते थे, 2023 में विधानसभा चुनाव में विकास उपाध्याय हारे थे। 


कोरबा लोकसभा

कोरबा लोकसभा में 7 मई को छत्तीसगढ़ के आखिरी चरण में मतदान होना है। इस समय कोरबा लोकसभा क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस जमकर प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। बीजेपी ने पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय को अपना प्रत्याशी बनाया है तो वहीं कांग्रेस ने ज्योत्सना महंत को दुबारा टिकट दिया है। कोरबा सीट से इस बार कुल 27 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां पर इस बार कुल 2013 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।


कोरबा लोकसभा के वोटर्स?

कोरबा लोकसभा सीट पर करीब 13,40,544 लाख वोटर्स हैं। इनमें से 6,74,000 लाख पुरुष मतदाता हैं, जबकि 6,66,504 महिला वोटर्स हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में 11,37,003 मतदाताओं ने मतदान किया था। मतलब यहां 83 फीसदी मतदान हुआ था। कोरबा सीट की 55 फीसदी आबादी आदिवासियों की है। कोरबा लोकसभा के अंतर्गत 4 जिलों के 8 विधानसभा आते हैं। इसमें भरतपुर सोनहत, मनेन्द्रगढ़, बैकुंठपुर, रामपुर, कोरबा, कटघोरा, पाली तानाखार समेत मरवाही विधानसभा आती है। 3 आम चुनावों में 2 बार कांग्रेस और 1 बार भाजपा ने जीत दर्ज की है। कोरबा लोकसभा सीट में कंवर व गोंड समाज निर्णायक भूमिका में होते हैं। जिस भी पार्टी को इनका समर्थन मिलेगा वो जीत हासिल करेगी। ऐसा माना जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad