शासकीय महाविद्यालय बसना में दीक्षारम्भ समारोह का आयोजन
कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर
स्व. श्री जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बसना में 5 अगस्त को दीक्षारम्भ समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि ओम प्रकाश चौधरी (सांसद प्रतिनिधि) , अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. के.साव, विशिष्ट अतिथि रामचंद्र अग्रवाल( विधायक प्रतिनिधि बसना), रमेश अग्रवाल (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा) प्रकाश सिन्हा (विधायक कार्यालय प्रभारी), मोहित पटेल, टिकेलाल साव , कामेश बंजारा शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महोदय , अतिथियों तथा महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा मां शारदे के समक्ष पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात राज्य गीत का गायन किया गया। मुख्य अतिथि एवं अतिथियों का पुष्पगुच्छों से स्वागत किया गया। नव प्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर अतिथियों ने स्वागत किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एस.के. साव ने अपने स्वागत भाषण में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी । विशिष्ट अतिथि रामचंद्र अग्रवाल एवं रमेश अग्रवाल ने भी बच्चों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संबंध में संबोधित किया।
दीक्षारम्भ समारोह में पोस्टर मेकिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया था जिसमें विद्यार्थियों ने 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020' से संबंधित पोस्टर बनाये।
अंत में मुख्य अतिथि ओमप्रकाश चौधरी (सांसद प्रतिनिधि) ने बच्चों को संबोधित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण , पालकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन सहायक प्राध्यापक विजय कठाने ने किया ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.