Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 6, 2024

मड़ियानवाड़वी मे सम्पन्न हुआ संकुल स्तरीय पालक शिक्षक मेगा बैठक

 मड़ियानवाड़वी मे सम्पन्न हुआ संकुल स्तरीय पालक शिक्षक मेगा बैठक




मोहला मानपुर अं.चौंकी न्यूज : शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त स्थानों में हो रहे शैक्षिणिक गतिविधियों एवं स्कूली बच्चों के शिक्षा मे सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से आज 6 अगस्त को विकास खंड मोहला के मड़ियानवाड़वी मे संकुल स्तरीय पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन हाईस्कूल भवन मड़ियानवाड़वी मे माननीय रतनूदास साहू, संकुल प्रभारी प्राचार्य की अध्यक्षता में किया गया।




इस अवसर पर जिला स्तर से निरीक्षण में उपस्थित माननीय अविनाश ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर एवं माननीय सुबोधकांत पिस्दा, अभियंता, ने अपने उद्बोधन मे इस मेगा बैठक के संबंध में समस्त 12 एजेंडाओं पर उपस्थित पालकों एवं शिक्षकों को संक्षिप्त परिचय कराया गया।

इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि, विशेष अतिथि व शिक्षाविद के रुप में उपस्थित माननीय लगनूराम चंद्रवंशी जी,अध्यक्ष, जनपद पंचायत मोहला, माननीय कुंदनलाल धुर्वे जी,सरपंच, ग्राम पंचायत मड़ियानवाड़वी, माननीय लक्ष्मण सोरी जी,माननीय शंकूराम जाड़े जी व अन्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में आज के  इस प्रकार के कार्यक्रम की बहुत ही सराहना की गई,एवं उपस्थित समस्त पालकों एवं शिक्षकों को अभिप्रेरित किया गया। और उन्होंने अपने उद्बोधन में यह भी कहा कि ऐसा बैठक हमेशा शाला व संकुल स्तर पर हमेशा होते रहना चाहिए, और सभी पालक अपने बच्चों को घर में भी पढाई करने हेतु प्रेरित करते रहें तथा अपने ग्राम की शालागत सज्ञान लेते रहें।उपस्थित संकुल के सभी शिक्षकों द्वारा बैठक के सभी 12 एजेंडाओं पर व्याख्यान भी दिया गया तथा संकुल समन्वयक द्वारा उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत पालकों को केन्द्र में जाकर अध्ययन करने हेतु प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर संकुल केंद्र मड़ियानवाड़वी के शैक्षिक समन्वयक माननीय बंशीलाल निषाद एवं संकुल अंतर्गत आने वाले सभी शालाओं के समस्त शिक्षकों, समस्त पालकों, शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों सहित अत्यधिक संख्या में गणमान्य नागरिकों की सौजन्य उपस्थिति रही।

जिला ब्यूरो योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad