जिला सिवनी मध्यप्रदेश
वेटनरी हॉस्पिटल में सिविल सर्जन,आधुनिक उपकरण ,चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग उठी’
सिवनी - दिनांक 05/08/2024 मूक पशुओं के चिकित्सा एवं सुधार के लिए सिवनी जिले में निरंतर सामाजिक बंधु अपने अपने स्तर से समाज में जागरूकता अभियान चलाने का काम कर रहे हैं और अपने अपने स्तर से पशुओं की व्यक्तिगत मदद कर रहे हैं ऐसे सामाजिक आमजनों की आवाज को प्रदेश स्तर तक पहुंचाने के लिए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष आशीष माना ठाकुर ने पशु चिकित्सालय सिवनी की खामियों को देखते हुए मुख्यमंत्री से मिलकर पत्र सौपा आशीष माना ठाकुर ने अपने पत्र में मूक पशुओं की परेशानियों को देखते हुए निरंतर हो रही घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री को अगवत करवाया जिसमें स्ट्रीड डॉग्स एवं पशुओं के साथ हो रही दुर्घटनाओ पर चिंता जताते हुए बताया कि अगर किसी स्ट्रीट डॉग्स या पशुओं की दुर्घटनाएं हो जाए तो ऑपरेशन हेतु सिवनी जिले से बाहर नागपुर या जबलपुर जाना पड़ता है इसके उपरांत तत्काल ऑपरेशन न होने पर पशुओं को अपनी जान गवानी पड़ती सिविल सर्जन के ना होने के कारण अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ता है पशु चिकित्सालय में सिविल सर्जन होंगे तो पशुओं का तत्काल उपचार किया जा सकेगा जिससे मूक जीवों की जान बचाई जा सकती है इसी के साथ आधुनिक उपकरणों में ब्लड टेस्ट ,पैथोलॉजी लैब , एक्सरे मशीन सहित ऑपरेशन सहित समस्याओं को दृष्टिगत ध्यान में रखते हुए पशु चिकित्सालय सिवनी में पर्याप्त आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता कराई जाये ताकि वेटनरी हॉस्पिटल में पशु चिकित्सक की कमी को दूर किया जाना चाहिए जिससे पशु चिकित्सालय सिवनी की इस्तिथी में सुधार आ सके आशीष माना ठाकुर ने बताया कि पशुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पत्र सोपा गया आशीष माना ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पत्र की गंभीरता को समझकर जल्दी ही मांग पूरा करने का आश्वासन दिया है।
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.