राजनांदगांव
प्रार्थना सभा में होता है सामान्य ज्ञान का आयोजन।
विकासखंड डोंगरगढ़ के संकुल मुंगलानी अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला सेनडोंगर में
बौद्धिक विकास को विकसित कर बच्चों को अच्छे संस्कार देने के उद्देश्य से अच्छी पहल हो रही है।साथ ही किसी बच्चे का जन्मदिन होने पर शाला में जन्मदिन मनाया जाता है। यंहा प्रतिदिन प्रार्थना सभा में प्रार्थना के बाद एक बच्चा सामान्य ज्ञान का प्रश्न पूछता है, जिसका जवाब समूह में शामिल बच्चे देतें हैं ताकि जनरल नॉलेज बढ़ सके। कक्षा पहिली से लेकर पाँचवी तक के सभी बच्चे को बारी बारी से सामान्य ज्ञान से, अंग्रेजी के मायने से संबंधित प्रश्न पूछने का मौका दिया जाता है। अगर सवालों के जवाब गलत होता है तो शिक्षकों के द्वारा सही जवाब बताया जाता है।बौद्धिक विकास के साथ ही संस्कार देने के उद्देश्य से यह नवाचार हो रहा है।प्रधानपाठक सुधाकर धरमगुड़े एवं शिक्षक देवेन्द्र खोब्रागढ़े ने बताया कि स्कूल में छत्तीसगढ़ राज्य से जुडी जानकारी, राजनीति, देश में चल रहे घटनाक्रम एवं राज्यों की राजधानी, अंग्रेजी में शरीर के अंगों के नाम, फलों के नाम के अलावा अन्य ज्ञानवर्धक बातें बताकर बच्चों को टिप्स दिया जाता है।साथ ही पालकों के सहयोग से नेवता भोजन का भी आयोजन होते रहता है, इसी कड़ी में आज शाला की छात्रा कुमारी तेजस्वनी धरमगुड़े का जन्मदिन होने पर पालक के द्वारा नेवता भोज के रूप में नमकीन और मिठाई का वितरण किया गया। इस दौरान संकुल समन्वयक श्री संतोष धुर्वे, प्रधान पाठक सुधाकर धरमगुड़े, शिव कंवर, देवेंद्र खोब्रागढ़े, वीरसिंह धरमगुड़े, रामेश्वरी, यशोदा उपस्थित रहे।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.