Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, October 13, 2024

दशहरा मैदानों एवं ग्रामों में चलाया गया साइबर जागरूकता अभियान ।

 दशहरा मैदानों एवं ग्रामों में चलाया गया साइबर जागरूकता अभियान ।




कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 


साइबर फ्राॅड संबंधी जानकारी ,साइबर फ्रॉड  के तरीके ,फ्रॉड से बचने के उपाय,साइबर फ्रॉड होने पर की जाने वाली कार्यवाही,इत्यादि के संबंध में पोस्टर , पैंपलेट के माध्यम से किया जा रहा जागरूक।महासमुन्द जिले के समस्त थाना/चौकी क्षेत्र अंतर्गत पुलिस की टीम के द्वारा दुर्गा पंडालों एवम सांस्कृतिक कार्यक्रमों, गरबा पंडाल में सायबर फ्राॅड से संबंधी जानकारी ऑनलाईन खरीदारी, क्रेडिट/डेबिट कार्ड धोखाधडी, फर्जी कस्टमर केयर एवं टोल फ्री नम्बर तथा सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम, वाट्सअप आदि से होने वाले सायबर फ्राॅड संबंधी जानकारी देकर जागरूक करने हेतु महासमुन्द जिले के विभिन्न स्कूल कॉलेज, सप्ताहिक बाजारों, दुर्गा पंडालों, गरबा मैदान, सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिनांक 05.10.2024 से 19.10.2024 तक सायबर जन जागरूकता पखवाडा अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा  है।

महासमुन्द पुलिस के द्वारा जिले में फेसबुक व इस्टाग्राम में ऑनलाईन लाईव के माध्यम से तथा विभिन्न स्थानों में सायबर संबंधी जानकारी देकर जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें महासमुन्द जिले के थाना बसना के दशहरा मेला में, थाना बलौदा के ग्राम खैरझिटी में, थाना सांकरा के हायर सेकेंडरी स्कुल ग्राउंड में, थाना तेन्दूकोना के ग्राम तेन्दूकोना में चौकी भवरपुर के इंदिरा नगर नाचा पार्टी में, थाना पटेवा के पटेवा ग्राम में, थाना महासमुन्द के इमलीभाठा एवं नया रावण भाठा के दशहरा मैदान में, थाना कोमाखान के कोमाखान व ग्राम नर्रा में, थाना सरायपाली के सरायपाली शहर में, थाना पिथौरा के ग्राम लाखागढ व पिथौरा में, थाना बागबाहरा के बागबाहरा शहर में, थाना सिंघोडा के ग्राम कवरपाली में, थाना तुमगांव ग्राम भाठापारा व तुमगांव में, थाना खल्लारी के ग्राम सोरमसिंघी में, चैकी सिरपुर के दशहरा मेला, सिरपुर, चौकी बुंदेली के दशहरा मेला में आम जनता जो उक्त कार्यक्रम में शामिल रहें। दशहरा मैदान व मेला में, दूर्गा पंडालों, गरबा मैदान, सांस्कृतिक कार्यक्रम व साप्ताहिक बाजारों ,ग्रामों में भी आमजन को पोस्टर, बैनर,पैंपलेट वितरण द्वारा साइबर अपराध एवं उससे बचाव की जानकारी दी जा रही है।

आम जनता को  ऑनलाइन खरीदारी, क्रेडिटध्डेबिट कार्ड धोखाधडी, फर्जी कस्टमर केयर एवं टोल फ्री नम्बर सम्बन्धी फ्रॉड तथा सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम, वाट्सअप आदि से होने वाले सायबर फ्राॅड से बचने एवं संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, मजबूत पासवर्ड बनाये, डेबिट/क्रेडिट कार्ड डिटेल किसी न दे, यूपीआई का उपयोग सावधानी पूर्वक करें, सोशल मीडिया फेसबुक, इस्टाग्राम एवं वाट्सअप में किसी अंजान व्यक्ति से संपर्क न करें, इसके अलावा साइबर अपराध के प्रकार जैसे डिजिटल अरेस्ट (पुलिस अधिकारी या कस्टम अधिकारी या इसी तरह कोई अन्य अधिकारी होने का दावा करते हुए कोई कॉल करता है और आपकी किसी अपराध में संलिप्त बताता है तो उसकी बात में भरोसा ना करके सबसे पहले थाने में खबर करनी है), इन्वेस्टमेंट फ्राॅड ( शेयर मार्केट में निवेश हेतु फर्जी वेबसाइट), क्रिप्टोकरंसी, लोन फ्राॅड, माॅर्फिग (किसी अन्य के फोटो में किसी दूसरे व्यक्ति के होने का आभास होना), डिजिटल ब्लैकमेलिंग, फिशिंग(किसी लिंक पर क्लिक करने से उत्तर का लीक होना), हैकिंग (आपके अकाउंट को दूसरे द्वारा हैक कर लेना), आइडेंटिटी थेफ्ट (किसी अन्य के द्वारा कोई और व्यक्ति होने का ढोंग करना) आदि से संबंधित जानकारी देकर आम जनता को जागरूक किया गया।जिला पुलिस महासमुंद सभी से अपील करती है कि सायबर फ्राॅड होने पर नजदीकी पुलिस थाना एवं आनलाईन सायबर फ्राॅड टोल फ्री नं. 1930 तथा www.cybercrime.gov.in ,में जाकर शिकायत दर्ज करे । इसके अलावा CEIR पोर्टल में मोबाइल गुम होने पर शिकायत कर ट्रैक कर सकते है तथा सायबर अपराध के प्रति जागरूक रहे, सचेत रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad