Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, October 2, 2024

गांधी जयंती के अवसर पर पखांजूर के रिटायर्ड शासकीय अधिकारी एवम् उनके परिवार द्वारा पखांजूर शासकीय हॉस्पिटल में फल वितरण किया गया।

 पखांजूर/कांकेर से CNI NEWS शंकर सरकार की रिपोर्ट। मो-6268535584


गांधी जयंती के अवसर पर पखांजूर के रिटायर्ड शासकीय अधिकारी एवम् उनके परिवार द्वारा पखांजूर शासकीय हॉस्पिटल में फल वितरण किया गया।



पखांजुर गाँधी जयंती के उपलक्ष्य पर आज शासकीय मदर्स चाईल्ड अस्पताल में रिटायर्ड शासकीय अधिकारी एवं आशीर्वाद  लाज के मालिक रविन्द्र नाथ सरकार एवं पूरे परिवार के साथ अस्पताल के सभी कर्मचारियों और मरीजों को फल वितरण कर लोगो में स्वस्थ भारत , स्वच्छ भारत के गांधी जी के विचार को जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया । रविद्रनाथ सरकार ने कहा गांधी जयंती भारत में एक महत्वपूर्ण दिवस है, जो महात्मा गांधी के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। यह दिवस 2 अक्टूबर को मनाया जाता है, जिस दिन महात्मा गांधी का जन्म 1869 में हुआ था । इस दिन को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, क्योंकि गांधी जी ने अपने जीवन में अहिंसा के सिद्धांत को अपनाया था और इसके माध्यम से भारत को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी

गांधी जयंती मनाने के पीछे का मुख्य उद्देश्य महात्मा गांधी के आदर्शों और मूल्यों को याद करना और उनके जीवन के सिद्धांतों को अपनाना है। गांधी जी ने अपने जीवन में सत्य, अहिंसा, और सेवा के सिद्धांतों को अपनाया था और इन्हीं सिद्धांतों के माध्यम से उन्होंने भारत को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी आज हम उन्हे याद कर उनके आदर्शो और सिद्धांतो को अपने जीवन में लाने का संकल्प ले ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad