Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, October 13, 2024

खेलों से आता है जीवन में अनुशासन : चातुरी नंद

 खेलों से आता है जीवन में अनुशासन : चातुरी नंद




 कुंजराम यादव बसना (बिलखंड ) रिपोर्टर 


- बसना में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन

- सरायपाली विधायक चातुरी नंद ने विजेता टीम को किया पुरस्कृत

- समदरहा की टीम बनी विजेता


सरायपाली, 13/10/2024: टारगेट क्लब बसना द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन सरायपाली विधायक चातुरी नंद के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।


प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला समदरहा और अंसुला के बीच खेला गया, जिसमें शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए समदरहा की क्रिकेट टीम ने खिताब पर कब्जा करते हुए विजेता बनी, वहीं अंसुला की टीम उप विजेता रही। 


मुख्य अतिथि चातुरी नंद ने समापन समारोह में विजेता टीम को ट्रॉफी एवं 21 हजार की नगद राशि एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं 11 हजार नगद राशि प्रदान किया।



मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सरायपाली विधायक चातुरी नंद ने आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेलों से न केवल मनोरंजन होता है, बल्कि अनुशासन और टीम वर्क की भी सीख मिलती है। खेलों का जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है, खेलों से ही हमारे जीवन में भी अनुशासन आता है। 


विधायक नंद ने कहा कि खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीतने का कभी घमंड नहीं करना चाहिए और न ही हार से निराश होना चाहिए। जीत के साथ जीवन में विनम्रता हो, वहीं हार से निराश न होकर संघर्ष को और तेज करना चाहिए। 



उन्होंने खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेलों के विकास के लिए मैं हरसंभव प्रयास जरूर करूंगी।


समापन समारोह में कई गणमान्य लोग मौजूद थे, जिनमें नगर पालिका बसना के सीएमओ सूरज सिदार, भूपेंद्र पटेल, डिग्री कश्यप, विजय घृतलहरे, अभिलाष कुमार, मनोज गहेरवाल, पप्पू भारती,  समेत टारगेट क्लब बसना के पदाधिकारी, सदस्यगण और क्षेत्र के खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad