Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, October 9, 2024

पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगाँव रेंज राजनांदगाँव श्री दीपक कुमार झा द्वारा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री पंकज पटेल को बैच लगाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया ।

 पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगाँव रेंज राजनांदगाँव श्री दीपक कुमार झा द्वारा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री पंकज पटेल को बैच लगाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया ।



छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर द्वारा पदोन्नति हेतु जारी योग्यता सूची वर्ष 2024 के अनुसार पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री पंकज कुमार पटेल का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आॅप्स) जिला- कबीरधाम के पद पर पदोन्नति प्रदान कर नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक-09.10.2024 को पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगाँव रेंज राजनांदगाँव श्री दीपक कुमार झा द्वारा पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय राजनांदगाँव में पदोन्नत अधिकारी श्री पंकज कुमार पटेल के कंधे में बैच लगा कर पुलिस अनुविभागी अधिकारी के पद से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया साथ ही पदोन्नत अधिकारी को पदोन्नति के लिए बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं भी दिया गया।


श्री पंकज कुमार पटेल जिला कबीरधाम में मार्च 2022 से पदस्थ होकर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया के पद पर पदस्थ होकर कार्यरत रहकर लगातार विभिन्न वी.आई.पी. ड्यूटी, लाइन ऑर्डर ड्यूटी, एवं विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव के दौरान वरिष्ठ अधिकारी गणों के द्वारा दिए गए निर्देशों का बेहतर तरीके से निर्वहन कर कबीरधाम जिले के वरिष्ठ अधिकारी/कर्मचारी के साथ-साथ जिलेवासी सामान्य नागरिक गणो से भी बेहतर संबंध स्थापित कर जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए हैं। जिसके चलते पदोन्नति पश्चात पुनः कबीरधाम जिले में इनकी नवीन पदस्थापना उच्च पद पर हुआ है। जिससे पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों एवं जिले वासियो में काफी प्रसन्नता है। 


कबीरधाम जिला के पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल, एवं जिले के समस्त पुलिस अनुविभागीय अधिकारी व थाना/चौकी प्रभारियों के द्वारा पदोन्नत अधिकारी को पुष्पगुच्छ एवं मिष्ठान खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad