आदिवासी वेशभूषा में पहुंचे गरबा करने बालिकाएं। अंजलि विहार कॉलोनी में जबरदस्त गरबा की धूम
नवरात्र के शुभ अवसर पर पंडालों में जस गीत सुआ गीत किया जा रहा है परंतु अंजलि विहार कॉलोनी में जबरदस्त गरबा की धूम है क्या लड़के हैं क्या लड़कियां महिला पुरुष बच्चे सभी गरबा करने के लिए अंजलि विहार कॉलोनी के गरबा पांडाल में पहुंच रहे हैं
इस गरबा पांडाल में लाखों का इनाम वितरण किया जाएगा हर दिन 30 से 40 लोगों को इनाम मिल रहा है इस पंडाल में हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी धर्म के लोग गरबा करने के लिए पहुंच रहे हैं जाति धर्म संप्रदाय से उठकर माता की सेवा में लगे हुए हैं संख्या इतनी अधिक हो गई है कि पंडाल को 20 फीट और अधिक बढ़ाया गया है आयोजन समिति के सदस्य गौतम साहू ने बताया है कि हर वर्ष पंडाल का साइज बढ़ाया जा रहा है क्योंकि गरबा करने के लिए न केवल पिथौरा बल्कि आसपास की गांव के लोग भी पहुंच रहे हैं। इनाम का वितरण नवमी के दिन किया जाएगा।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.