धूमधाम से किया गया मां जगदंबा का विसर्जन, बाजे गाजे के साथ जमकर नचाते गाते दिखे श्रद्धालु
सिमगा ब्लॉक के नवागॉव में शारदीय नवरात्र में नौ दिन अलग अलग गांवों व स्थानों पर विराजित मां दुर्गा की प्रतिमा का विधि विधान से शनिवार को ग्राम पंचायत नवागॉव में विसर्जन किया गया। सुबह से ही विसर्जन का दौर शुरू हो गया था ग्रामीणों ने झांझ मंजीरा व मांदर धुन के साथ जसगित गाते बजाते व नाचते हुए मां जगदंबा की नौ दिन तक पूजा अर्चना सेवा के बाद विदाई दिए। विसर्जन करने जाने से पहले श्रद्धालुओ के आंखों में आसूं झलक गए।
मां दुर्गा को अगले बरस जल्दी आने क्यू भी मिन्नते मांगी गई, हमारे रिपोर्टर ओंकार साहू से बैगा अघणु निषाद जी ने बताया कि बडा ही दुःख होता है की मां दुर्गा की नौ दिन तक विधि विधान सेवा भाव से पूजा अर्चना करते आते हैं , एक बेटा अपनी मां की उपवास रहकर नौ दिन तक सेवा बजाते रहे फिर उसे विदाई देने का वक्त आता है तो बहुत ही सुखद अनुभव होता है, ऐसा लगता है कि एक बच्चे को उसकी मां से दूर कर रहा है, जो बहुत ही मुश्किल की घड़ी होता है,पर क्या करें जो परंपरा चला आ रहा है मां को नौ दिन के बाद विसर्जित करने का उसे निभाना पड़ता है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्रि पर्व को धूमधाम से मनाया गया तथा शांतिपूर्ण तरीके से विसर्जन किया गया। मां जगदंबा की विसर्जन देखने समस्त गांव वासी उपस्थित रहे।
सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.