पेंशनर दिवस का आयोजन तिल्दा कर्मचारी भवन में
रिपोर्टर अजय नेताम
तिल्दा नेवरा
तिल्दा नेवरा छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा के कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया गया कि दिनाँक 17.12.2024 दिन मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे कर्मचारी भवन तिल्दा में समस्त पेंशनर साथी एकत्रित होकर पेंशनर दिवस मनायेंगे। छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा के अध्यक्ष रामावतार पांडेय, महामंत्री अभिमन्यु वर्मा, सचिव सेवादास वैष्णव, कोषाध्यक्ष जवाहरलाल सिरमौर, संरक्षक लालूराम वर्मा, तुलसीराम वर्मा, एस.एन.गुप्ता सहित समस्त साथियों ने अपिल की है कि इस समारोह में पेंशनधारी कल्याण संघ के सभी साथी अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनावें।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इस दिन छत्तीसगढ़ शासन से धारा 49 को हटाकर छत्तीसगढ़ के पेंशनरों के हित में आदेश जारी किया जाना सुनिश्चित करें।ज्ञातव्य हो कि छत्तीसगढ़ राज्य के गठन होने के 24 साल गुजर जाने के बाद भी छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को मध्यप्रदेश शासन के निर्णय का इन्तजार करना होता है।अतः समस्त साथियों से अपील की जाती है कि वे सब 17 दिसम्बर को कर्मचारी भवन तिल्दा में एकत्रित होकर पेंशनर एकता का परिचय देवें।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.