Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, January 16, 2025

जिला कबीरधाम में पुलिस तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त प्रयास से बाल विवाह रुकवाया गया

 जिला कबीरधाम

  


जिला कबीरधाम में पुलिस तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त प्रयास से बाल विवाह रुकवाया गया



छत्तीसगढ़ शासन की मंशा के अनुरूप प्रदेश में बाल विवाह की रोकथाम हेतु सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 15.01.2024 को महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कबीरधाम को ग्राम झोलाबहरा में बाल विवाह होने की सूचना प्राप्त हुई।  


इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए परियोजना तरेगांव जंगल, सेक्टर दलदली की पर्यवेक्षक एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी माया बरगाह ने पुलिस टीम के साथ विवाह स्थल पर पहुंचकर आवश्यक कदम उठाए। उप निरीक्षक तारन दास डहरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बालक और बालिका के माता-पिता को बाल विवाह के दुष्प्रभावों और कानूनी परिणामों के बारे में विस्तार से समझाया।  


माता-पिता को बताया गया कि जब तक लड़के की आयु 21 वर्ष और लड़की की आयु 18 वर्ष पूर्ण नहीं होती, विवाह करना गैरकानूनी है। इसके साथ ही उन्हें बाल विवाह के सामाजिक और शारीरिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। समझाइश के बाद माता-पिता ने बाल विवाह को रोकने का निर्णय लिया।  


इस कार्रवाई में सउनि बोनीफांश मिंज और आरक्षक विलकेश कोसरिया का भी सराहनीय योगदान रहा।


जिला पुलिस  कबीरधाम, सभी नागरिकों से अपील करता है कि बाल विवाह की रोकथाम में सहयोग करें। यदि किसी को बाल विवाह की सूचना मिले, तो इसकी जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस या बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारियों को दें।

 CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad