Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, May 25, 2025

विवाद के कुछ समय बाद मन में रंजिश रखते हुए धारदार लोहे से हमला कर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 विवाद के कुछ समय बाद मन में रंजिश रखते हुए धारदार लोहे से हमला कर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

    


बेमेतरा CNI NEWS रंजीत बंजारे 

24 मई की रात लगभग 9 से 10 बजे के बीच ग्राम तेन्दुवा निवासी देवराज वर्मा की हत्या की गई। घटना के संबंध में मृतक का भाई मनोज कुमार वर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी तेन्दुवा ने पुलिस चौकी संबलपुर थाना नवागढ में रिपोर्ट दर्ज कराई  उसके छोटे भाई देवराज वर्मा को पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही सुनील वर्मा पिता फिरंता वर्मा द्वारा धारदार व लोहे की वस्तु से सिर, गर्दन व शरीर के अन्य भागों पर हमला कर हत्या कर दिया है।


    मनोज ने बताया 24 मई की रात आरोपी सुनील वर्मा ने पहले गाली-गलौज किया, जिसे समझा-बुझाकर वापस भेजा गया था। लेकिन उसी रात लगभग 09:00 से 10:00 बजे के बीच आरोपी ने देवराज वर्मा पर सुनियोजित हमला कर उसकी हत्या कर दी। 


 पुलिस चौकी संबलपुर में आरोपी के विरूद्ध धारा 103 (1) बीएनएस अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। 


सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू  के निर्देशानुसार अति. पुलिस अधीक्षक  ज्योति सिंह एवं एसडीओपी बेमेतरा  मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में थाना नवागढ़ प्रभारी उप निरीक्षक अलील चंद, चौकी संबलपुर प्रभारी सहायक उप निरीक्षक रघुवीर सिंह तथा टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया


 विवेचना के दौरान आरोपी सुनील वर्मा उर्फ लल्लू वर्मा से पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि उसने मोटरसाइकिल की टूटी हुई किक (रॉड) एवं पैरदान से देवराज वर्मा के सिर, चेहरे व शरीर पर वार कर उसकी हत्या की।


घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (CG 04 DZ 0421), किक रॉड, पैरदान एवं अन्य साक्ष्य बरामद कर जब्त किए गए।


 आरोपी – सुनील वर्मा उर्फ लल्लू वर्मा, पिता फिरंता वर्मा, उम्र 32 वर्ष, निवासी तेन्दुवा, थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा को आज रविवार 25 मई को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा हैं।


 इस कार्यवाही में  थाना प्रभारी, नवागढ़ उप निरीक्षक अलील चंद, प्रभारी, चौकी संबलपुर सहायक उप निरीक्षक रघुवीर सिंह, प्रभारी, चौकी मारो सउनि जितेन्द्र कश्यप, सउनि तुलसी राम बिझेकर, प्रधान आरक्षक गोपाल ध्रुव, आरक्षक राहुल दुबे, भूपेन्द्र चंद्रवंशी, ओंकार निर्मलकर, राजेन्द्र साहू, धनंजय सिंह, अमित यादव, धाकचंद बंजारे, राज आडिल, कैलाश पाटिल, भोलाराम साहू, मेला यादव उक्त पुलिस टीम की त्वरित एवं समर्पित कार्यवाही सराहनीय रही।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad