Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, July 29, 2025

शुभांशु शुक्ला से लेकर मराठा किलों तक, पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में बताई देश की उपलब्धियाँ: कहा- देश त्योहारों की रौनक से सजने जा रहा

 शुभांशु शुक्ला से लेकर मराठा किलों तक, पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में बताई देश की उपलब्धियाँ: कहा- देश त्योहारों की रौनक से सजने जा रहा ।



 सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर 124वीं बार ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों से दिल से दिल की बात की। इस बार उन्होंने खेल, विज्ञान, संस्कृति और देश के गौरवशाली इतिहास की बात की। सरल और आम बोलचाल की भाषा में उन्होंने देश की उपलब्धियों को गर्व के साथ सामने रखा और भविष्य के लिए प्रेरणा दी।


अंतरिक्ष में भारत की उड़ान, बच्चों में नई जिज्ञासा पर की बात

पीएम मोदी ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की धरती पर सुरक्षित वापसी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जैसे ही शुभांशु धरती पर उतरे, देशवासियों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। चंद्रयान-3 की सफलता को याद करते हुए पीएम ने बताया कि इसने बच्चों में अंतरिक्ष और विज्ञान के प्रति नई जिज्ञासा जगाई है। बच्चे अब अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनने के सपने देख रहे हैं।


इंस्पायर-मनक अभियान और स्पेस स्टार्टअप्स का जिक्र

पीएम मोदी ने ‘इंस्पायर-मनक’ अभियान का जिक्र किया, जिसमें स्कूलों के बच्चे नए-नए आइडिया लाते हैं। चंद्रयान-3 के बाद इस अभियान से जुड़ने वाले बच्चों की संख्या दोगुनी हो गई है। देश में स्पेस स्टार्टअप्स भी तेजी से बढ़ रहे हैं। पाँच साल पहले जहां 50 से कम स्टार्टअप थे, आज 200 से ज्यादा हैं। पीएम ने 23 अगस्त को ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ मनाने की बात कही और लोगों से इस मौके पर अपने आइडिया नमो ऐप पर भेजने की अपील की।


विज्ञान और गणित ओलंपियाड में भारत का जलवा

पीएम मोदी ने बताया कि हाल ही में इंटरनेशनल केमिस्ट्री ओलंपियाड में भारत के चार छात्रों देवेश पंकज, संदीप कुची, देबदत्त प्रियदर्शी और उज्ज्वल केसरी ने मेडल जीते। गणित में भी भारत ने ऑस्ट्रेलिया में हुए इंटरनेशनल मैथमेटिकल ओलंपियाड में 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए। अगले महीने मुंबई में होने वाले एस्ट्रोनॉमी और एस्ट्रोफिजिक्स ओलंपियाड में 60 से ज्यादा देशों के छात्र हिस्सा लेंगे।


मराठा किलों को यूनेस्को की मान्यता मिलने पर जताई खुशी

पीएम मोदी ने खुशी जताई कि यूनेस्को ने 12 मराठा किलों को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स की सूची में शामिल किया है। इनमें महाराष्ट्र के 11 और तमिलनाडु का एक किला शामिल है। सल्हेर, शिवनेरी, खानदेरी, प्रतापगढ़ और विजयदुर्ग जैसे किलों की कहानियाँ सुनाते हुए पीएम ने कहा कि ये किले सिर्फ पत्थरों के ढाँचे नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और इतिहास के प्रतीक हैं। उन्होंने देशवासियों से इन किलों को देखने और इतिहास को समझने की अपील की।


आजादी के दीवानों को किया याद

अगस्त को क्रांति का महीना बताते हुए पीएम ने खुदीराम बोस की वीरता को याद किया, जिन्होंने 18 साल की उम्र में देश के लिए फाँसी स्वीकार की। उन्होंने 1 अगस्त को लोकमान्य तिलक की पुण्यतिथि, 8 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन और 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का जिक्र किया। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने की बात कही।


स्वदेशी और हथकरघा को बताया देश की ताकत

7 अगस्त को ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ की बात करते हुए पीएम ने स्वदेशी आंदोलन को याद किया। उन्होंने बताया कि हथकरघा और टेक्सटाइल सेक्टर देश की ताकत बन रहा है। महाराष्ट्र की कविता धवले, ओडिशा की आदिवासी महिलाएँ और बिहार के नवीन कुमार जैसे लोगों की कहानियाँ सुनाईं, जो हथकरघा को नई ऊँचाइयों पर ले जा रहे हैं। पीएम ने ‘वोकल फॉर लोकल’ का नारा दोहराया और भारतीय उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की।



तमिलनाडु, ओडिशा, असम, झारखंड का किया जिक्र*

ओडिशा के क्योंझर में राधाकृष्ण संकीर्तन मंडली की कहानी सुनाते हुए पीएम ने बताया कि यह टोली भक्ति गीतों के जरिए जंगल की आग से बचाव का संदेश दे रही है। तमिलनाडु के मणि मारन की तारीफ की, जो तमिल पांडुलिपियों को सहेज रहे हैं। पीएम ने ‘ज्ञान भारतम् मिशन’ की भी बात की, जिसके तहत प्राचीन पांडुलिपियों को डिजिटाइज किया जाएगा।



असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में हुए ग्रासलैंड बर्ड सेंसस का जिक्र करते हुए पीएम ने बताया कि वहाँ 40 से ज्यादा पक्षी प्रजातियों की पहचान हुई। तकनीक और एआई के इस्तेमाल से बिना पक्षियों को परेशान किए यह काम हुआ। पीएम ने ऐसी पहलों को बढ़ावा देने की बात कही।


झारखंड के गुमला में ओमप्रकाश साहू की कहानी सुनाई, जिन्होंने माओवादी हिंसा छोड़कर मछली पालन शुरू किया। ‘प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना’ की मदद से आज 150 से ज्यादा परिवार इस काम से जुड़े हैं। पीएम ने इसे बदलाव की मिसाल बताया।


पीएम मोदी ने वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में भारत के 600 मेडल जीतने की तारीफ की। पीएम ने बताया कि 2029 में यह आयोजन भारत में होगा। ‘खेलो भारत नीति 2025’ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसका लक्ष्य भारत को खेलों में महाशक्ति बनाना है।


पीएम मोदी ने ‘स्वच्छ भारत मिशन’ को जन-आंदोलन बताया, जो 11 साल बाद भी उतना ही जरूरी है। भोपाल की ‘सकारात्मक सोच’ टीम, लखनऊ की गोमती नदी टीम और गोवा के पणजी जैसे उदाहरणों से साफ हुआ कि स्वच्छता अब देश की आदत बन रही है।


पीएम मोदी ने दी त्योहारों की शुभकामनाएँ

अंत में पीएम मोदी ने हरियाली तीज, नाग पंचमी, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने देशवासियों से अपने विचार नमो ऐप और मायगव पर साझा करने की अपील की। पीएम ने कहा कि अगले महीने फिर मिलेंगे, नई उपलब्धियों और प्रेरणाओं के साथ। उन्होंने सभी से अपना ध्यान रखने और देश के लिए योगदान देने की बात कही।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad