Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, December 30, 2025

आईजी रामगोपाल गर्ग ने आम नागरिकों के लिये किया सशक्त ऐप के पब्लिक मॉड्यूल का शुभारंभ

 आईजी रामगोपाल गर्ग ने आम नागरिकों के लिये किया सशक्त ऐप के पब्लिक मॉड्यूल का शुभारंभ



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्ग - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा माह दिसंबर 2024 में प्रदेश भर में सशक्त ऐप का शुभारंभ किया गया था। यह ऐप चोरी हुये वाहनों का एक एकीकृत (एकल) डेटाबेस है , जिसके माध्यम से पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी पेट्रोलिंग एवं नाकेबंदी के दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच कर केवल एक क्लिक में यह जानकारी प्राप्त कर लेते थे कि वाहन चोरी का है या नहीं। आज भिलाई ब्रांच आईसीएआई के सभागार कक्ष , सिविक सेंटर भिलाई में पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग राम गोपाल गर्ग के द्वारा बेहतर पुलिसिंग एवं पुलिस पब्लिक - पार्टनरशिप बढ़ाने हेतु सशक्त ऐप के पब्लिक मॉड्यूल का शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि सशक्त एप्प की सफ़लता को देख कर कुछ लोगों द्वारा इसे आम जनता के लिये भी सुगम बनाने का सुझाव प्राप्त हुआ था। उसी क्रम में आज सशक्त एप्प का पब्लिक मॉड्यूल शुरू किया जा रहा है। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल भी उपस्थित रहे , उन्होने इसे आमजनों की पुलिस कार्य में सहभागिता बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। सशक्त एप्प के पब्लिक मॉड्यूल के जारी होने से , अब आम नागरिक भी अपने मोबाइल फोन पर एक क्लिक में किसी भी चोरी हुये वाहन की जानकारी जांच कर सकेंगे तथा संदिग्ध या चोरी के वाहन की सूचना पुलिस के अधिकारियों को दे सकेंगे। इससे वाहन चोरी के मामलों में त्वरित कार्यवाही संभव होगी और चोरी हुये वाहनों की बरामदगी और अधिक प्रभावी होगी। स्मार्ट पुलिसिंग को बढ़ावा देते हुये पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने बताया कि सशक्त ऐप के माध्यम से दुर्ग रेंज में पिछले एक साल में पुलिस जवानों द्वारा 150 से अधिक चोरी के वाहनों की सफलतापूर्वक बरामदगी की गई है। अब इस एप्प के पब्लिक मॉड्यूल के माध्यम से दुर्ग रेंज के लगभग चालीस लाख नागरिक भी इस अभियान में सहभागी बन सकेंगे , जिससे वाहन चोरी पर और अधिक प्रभावी नियंत्रण संभव होगा। सशक्त एप्प को प्ले स्टोर से डाउनलोड करने के लिये 'सशक्त सीजी पुलिस' लिखना होगा , फिर एप्प को डाउनलोड कर बेसिक जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। लॉगिन आई डी ओर पासवर्ड डालकर आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं , मुख्य पृष्ठ पर वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर सर्च कर चोरी/संदिग्ध वाहन की जानकारी प्राप्त नजदीकी थाने में संपर्क कर सकते हैं। इस ऐप के विकास एवं सफल क्रियान्वयन में योगदान देने वाली पूरी टीम की सराहना करते हुये पुलिस महानिरीक्षक द्वारा सभी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया गया कि अगर यह नवाचार दुर्ग रेंज में सफल रहा तो इसे पूरे प्रदेश में लागू करने का प्रयास किया जायेगा। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ आर्मी पब्लिक फाउंडेशन के जवान , कल्याणी नशा मुक्ति केंद्र , चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी , सी.ए. भवन के अधिकारी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक झा सहित दुर्ग रेंज राजपत्रित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। मंच का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर एवं उप निरीक्षक डॉ. संकल्प राय के द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad