गोलबाजार मर्चेन्ट एशोसियन में गणतंत्र दिवस पर भव्य झंडा वंदन ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -मर्चेन्ट एशोसियन गोलबाजार रायपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा वंदन कार्यक्रम धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा, कार्यक्रम श्री केदार गुप्ता (अध्यक्ष अपेक्स बैंक ,रायपुर) एवं श्री मुरली शर्मा (अध्यक्ष, जोन क्र.४ ,पार्षद स्वामी विवेकानंद ,सदर बाजार वार्ड) के द्वारा संपन्न होगा,
गोलबाजार मर्चेन्ट एशोसियन के अध्यक्ष श्री सतीश जैन ने बताया कि गोलबाजार के व्यापारियों द्वारा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस को बड़े उत्साह और राष्ट्रीय भावना के साथ मनाया जाता है। झंडावंदन के पश्चात मिठाई वितरण कर आपसी सौहार्द और खुशियों को साझा किया जाता है ।उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय उत्सव पर बड़ी संख्या में व्यापारीगण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे और राष्ट्र के प्रति सम्मान व एकता का संदेश देंगे ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.