शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में बसंत पंचमी उल्लास पूर्वक मनाया गया।
CNI न्यूज तिल्दा नेवरा से अजय नेताम की रिपोर्ट
तिल्दा नेवरा। समीपस्थ ग्राम देवरी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बसंत पंचमी का आयोजन विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया संस्था प्रमुख प्राचार्य संध्या वर्मा ने विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस अवसर पर सरस्वती वंदना एवं पौराणिक कथाओं पर आधारित कहानियों का वाचन किया गया साथ ही बसंत ऋतु के आगमन पर चारों ओर सुख शांति समृद्धि की प्रार्थना माता सरस्वती से की गई इस अवसर पर प्रधान पाठक टॉप लाल कश्यप व्याख्याता गण सरोज कुजूर पी अनीता राव कौशल्या कश्यप स्वाति शर्मा उमेश वर्मा कमल नारायण वर्मा दिलेंद्र साहू एवं अनीता देवांगन का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.