Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, January 8, 2026

दिल्ली में फैज-ए- इलाही मस्जिद , तुर्कमान गेट के पास अवैध निर्माण हटाने गई पुलिस-MCD की टीम पर पत्थरबाजी, कई पुलिसकर्मी घायल: कर काबू किए गए हालात।

 दिल्ली में  फैज-ए- इलाही मस्जिद , तुर्कमान  गेट के पास अवैध निर्माण हटाने गई पुलिस-MCD की टीम पर पत्थरबाजी, कई पुलिसकर्मी घायल:  कर काबू किए गए हालात।



सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। 

दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में रामलीला मैदान के पास देर रात अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कार्रवाई के समय कुछ लोगों द्वारा पुलिस और MCD की टीम पर पत्थरबाजी किए जाने और झड़प की घटना सामने आई। 



पत्थरबाजी के बाद पुलिस को हालात काबू में करने के लिए आँसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और लाठीचार्ज करना पड़ा। इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।


दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने यह कार्रवाई फैज-ए-इलाही मस्जिद से सटी जमीन पर की।



 निगम की ओर से आधी रात के बाद करीब 1:30 बजे बुलडोजर चलाए गए जबकि पहले योजना बुधवार (7 जनवरी 2025) सुबह 8 बजे से कार्रवाई शुरू करने की थी। हाईकोर्ट ने मस्जिद से सटे बारात घर, डिस्पेंसरी, लाइब्रेरी और अन्य निर्माणों को अवैघोषित किया था।


एमसीडी की टीम ने  बुलडोजरों की मदद से इन अवैध ढाँचों को गिराया। अधिकारियों के मुताबिक, मस्जिद की मूल  जमीन को नहीं छुआ गया जबकि उसके आसपास बने सभी गैर-कानूनी निर्माण हटाए गए। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने इलाके को घेर लिया।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पत्थरबाजी में 4 से 5 पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और घायल पुलिसकर्मियों के बयान के बाद FIR दर्ज की जाएगी।


सेंट्रल रेंज के जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस मधुर वर्मा ने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। पूरे क्षेत्र को 9 जोनों में बाँटकर प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी एडीसीपी स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।


फिलहाल रामलीला मैदान और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक पर प्रतिबंध लगाया गया है।  हालात सामान्य होने पर इसमें ढील दी जा सकती है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad