Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, February 18, 2026

आरोपी रेहान को सट्टा लिखते पकड़कर छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत की गई कार्यवाही आरोपी रेहान से सट्टा-पट्टी, नगदी रकम 1020/- रुपये एवं एक वीवो कंपनी का मोबाइल सहित कुल 6020/- रुपये की जप्ती। आगे भी असामाजिक तत्वों एवं अवैध कारोबार में संलिप्त रहने वालों के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी।

 राजनांदगांव 


आरोपी रेहान को सट्टा लिखते पकड़कर छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत की गई कार्यवाही



आरोपी रेहान से सट्टा-पट्टी, नगदी रकम 1020/- रुपये एवं एक वीवो कंपनी का मोबाइल सहित कुल 6020/- रुपये की जप्ती।


आगे भी असामाजिक तत्वों एवं अवैध कारोबार में संलिप्त रहने वालों के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी।


नाम आरोपी –

01. रेहान अहमद पिता सफी हुसैन, उम्र 50 वर्ष, निवासी कश्मीरी पारा वार्ड नंबर 24, डोंगरगढ़, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)


पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी महोदय डोंगरगढ़ श्री केसरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में अवैध गतिविधियों को रोकने एवं अपराध में अंकुश लगाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। जिस पर थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक संतोष जायसवाल अपने डोंगरगढ़ पुलिस स्टाफ के साथ अवैध शराब बिक्री में लगाम लगाने, शराब कोचियों/तस्करों पर नजर रखने के साथ-साथ अवैध गतिविधियों, सटोरियों, संदिग्ध व्यक्तियों, पॉकेटमार, चाकूबाजों, नशेड़ियों एवं अन्य असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखकर लगातार कार्यवाही कर रही है।


                              इसी कड़ी में दिनांक 16-02-2026 को मुखबिर सूचना मिली कि रेहान अहमद कश्मीरी पारा डोंगरगढ़ अपने घर के बगल गली में सट्टा-पट्टी लिख रहा है। मुखबिर सूचना पर आरोपी रेहान अहमद को अंकों के सामने रुपये-पैसों का दांव लगाकर सट्टा लिखते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से एक नग सट्टा-पट्टी, एक नग डॉट पेन, नगदी रकम 1020/- रुपये एवं एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन कीमत 5000/- रुपये कुल जुमला कीमत 6020/- रुपये जप्त कर आरोपी के विरुद्ध छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

 उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संतोष जायसवाल, उप निरीक्षक रमेश्वरी बघेल, आरक्षक राम खिलावन एवं किशन कुमार चंद्रा का सराहनीय योगदान रहा।


थाना डोंगरगढ़ क्षेत्र में लगातार गश्त पेट्रोलिंग कर, नाकाबंदी की कार्यवाही कर एवं होटल/ढाबा/लॉज चेक कर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अवैध गतिविधि होने पर वैधानिक कार्यवाही कर लगाम लगाया जा रहा है।


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad