Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, February 17, 2026

भाजपा महासमुंद जिला कार्यसमिति में मनमीत की नियुक्ति से हर्ष छाबड़ा के अनुभव और कार्यशैली से संगठन को और मिलेगी मजबूती

 भाजपा महासमुंद जिला कार्यसमिति में मनमीत की नियुक्ति से हर्ष



छाबड़ा के अनुभव और कार्यशैली से संगठन को और मिलेगी मजबूती 


महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी महासमुंद जिला कार्यसमिति में मनमीत सिंह छाबड़ा (रिक्की) की सदस्य के रूप में नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष का माहौल है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।


मनमीत सिंह छाबड़ा लंबे समय से पार्टी की नीतियों और विचारधारा के प्रति निष्ठा के साथ कार्य करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे सामाजिक सरोकारों, जनसेवा और संगठन विस्तार से जुड़े अनेक कार्यक्रमों में निरंतर सहभागिता निभाते रहे हैं। सांसद प्रतिनिधि के रूप में भी उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को जनप्रतिनिधियों और प्रशासन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।


भाजपा संगठन ने उनके समर्पण, सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें जिला कार्यसमिति सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि उनके अनुभव और कार्यशैली से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने में सहायता मिलेगी।


नियुक्ति के बाद पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने मनमीत सिंह छाबड़ा को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। सभी ने विश्वास जताया कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए पार्टी को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को संगठित करने और जनसेवा के कार्यों को और अधिक गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


इस अवसर पर मनमीत सिंह छाबड़ा ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और जनसेवा की भावना को लेकर वे निरंतर कार्य करते रहेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad