Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, April 28, 2026

गौ संरक्षण को लेकर शिवसेना का मांग पत्र, हस्ताक्षर अभियान तेज

 गौ संरक्षण को लेकर शिवसेना का मांग पत्र, हस्ताक्षर अभियान तेज




तिल्दा नेवरा :-  शिवसेना की छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा गौ माता के संरक्षण एवं सम्मान को लेकर राज्य सरकार को मांग पत्र सौंपा गया है। यह पत्र महानदी भवन स्थित मुख्यमंत्री के नाम संबोधित करते हुए जिलाधिकारी बलौदाबाजार के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। संगठन ने अपनी प्रमुख मांगों के समर्थन में व्यापक हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया है, जिसके तहत गांव-गांव जाकर लोगों से समर्थन जुटाया जा रहा है।

शिवसेना पदाधिकारियों ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि गौ माता हिंदू धर्म में अत्यंत पूजनीय होने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ भी है। इसलिए राज्य सरकार को उनके संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। संगठन ने प्रमुख रूप से गौ माता को “राज्य माता” का दर्जा देने की मांग की है।

इसके अलावा, प्रदेशभर में स्थापित गौठानों को पुनः सक्रिय करने तथा प्रत्येक गौठान में दो गौ सेवकों की कलेक्टर दर पर नियुक्ति की भी मांग की गई है। संगठन का कहना है कि इससे न केवल गौवंश की बेहतर देखभाल होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

शिवसेना ने गौ हत्या के मामलों में सख्त कानून लागू करने की मांग करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही गौ तस्करी में शामिल वाहनों को जब्त करने की प्रक्रिया को और सख्ती से लागू करने पर भी जोर दिया गया।

जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव,ऐवना टंडन,सनत देवांगन, आंसू यादव, राजेंद्र यादव एवं दिनेश विक्रम ओमप्रकाश ऐनु यादव, उमेस लोमश तरुण दिग्विजय साहू, पंकज यादव, सूरजकेशव सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से प्राप्त जनसमर्थन की प्रतियां भी प्रशासन को सौंपी जा रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उचित निर्णय लेगी।

CNI NEWS  तिल्दा नेवरा से अजय नेताम की रिपोर्ट >

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad