Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, April 23, 2020

अंबागढ़ चौकी : 108 है खुद बीमार तो कैसे हो पाएगा बीमारों का इलाज … समस्या की ओर ध्यान नही दे रहा शासन, प्रशासन … दो माह से भी ज्यादा 108 की सेवा है ठप..

नया टेंडर होने के बाद भी नही हो पाया है वाहनों में सुधार

जावेद, अंबागढ़ चौकी 23 अप्रैल 2020 : जहाँ आज पूरे दुनिया मे कोरोना वायरस को लेकर लोग डरे सहमे हुए और इस गंभीर वायरस को लेकर पूरा देश अपने-अपने जनता की सुरक्षा दृष्टि से हर संभव प्रयास करने में लगी हुई है। वही छत्तीसगढ़ प्रदेश में शुरू की गई 108 इमरजेसी सेवा का इन दिनों बुरा हाल बना हुआ है जो लोगो को आपातकालीन स्थिति में स्वास्थ्य सेवा देना का काम करती है। आज वही इमरजेंसी सेवा 108 की गाड़ी को इलाज की जरूरत है। राजनादगांव जिला के अम्बागढ़ चौकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 108 लगभग दो माह से बिगड़ा पड़ा है। इसका कारण वाहन बहुत पुराना व खटारा हो चुकी है जब छत्तीसगढ़ प्रदेश में 2011 में आपातकाल सेवा 108 शुरू की गई थी तब इसे ठेका पर किसी जीवीके कपंनी को दी गई थीं। और लगातार लगभग 8-9 सालो से इन्ही की कम्पनी सेवा दे रही थी, जिसमे कंपनी के पास कई ऐसी गाड़िया भी थी। जो पूरी तरह खटारा व कंडम हो चुकी थी फिर भी वाहन चालक अपन जान को जोखिम में डालकर जैसे तैसे लोगो को 108 की सेवा दी जा रही थी। जबकि खटारा वाहन को लेकर चालकों ने कंपनी में आपत्ति भी उठाई थी और यहाँ तक कि बीच बीच मे अखबार के माध्यम से भी सड़को पर दौड़ रहे 108 खटारा वाहनों के बारे में खबरे प्रकाशित की गई जिसको देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश में दिसम्बर माह में नया टेंडर की प्रकिया कर नई कम्पनी को टेंडर दिया जा चुका है। और जानकरी मिली कि टेंडर किसी जय माँ अम्बे इमरजेंसी कंपनी को दिया गया है। और इस टेंडर को दिए आज लगभग चार माह बीतने जा रहा है। लेकिन अभी तक अम्बागढ़ चौकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के टेंडर कम्पनी के द्वारा 108 वाहन को ना ही सुधारा जा सका है। और ना ही यहां पर किसी प्रकार की अन्य व्यवस्था कर अभी तक कोई दूसरा वाहन मुहैया करा पाई है जिसके चलते इस क्षेत्र में इमरजेसी सेवा पूण रूप से ठप नजर आ रही है। किसी को भी आपातकाल स्थिति में 108 वाहन की जरूरत पड़ती है तो उसके लिए तो घण्टो इंतजार करना पड़ता है। या फिर खुद के द्वारा किसी निजी वाहन की व्यवस्था कर स्वास्थ्य केंद्र तक लाया जा रहा है। ऐसे में जहां एक ओर कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगो की जान खतरे में पड़ी है, तो यहां पर 108 की सेवा को लेकर इस क्षेत्र के ग्रामीणों की जान ख़तरे में बन आई है।

इमरजेंसी सेवा 108 के चालक गुजर रहे है आर्थिक स्थिति से

जब से 108 का वाहन खराब हुई है। तब से 108 वाहन के स्टाप वाहन को सुधरने का इंतज़ार कर रहे है और इनको इंतजार करते -करते दो माह बीत चुके है ना वाहन सुधर पाया है। और ना ही कोई उचित व्यवस्था की गई आलम ऐसा हो गया है। कि ना कही जा सकते और कुछ कर सकते यहां तक कि अम्बागढ़ चौकी स्वास्थ्य केंद्र के 108 में चार स्टाप है। जिनका दो शिफ्ट में ड्यटी लगता है जिनको अभी आर्थिक स्थिति से भी जूझना पड़ रहा है। 108 का वाहन दो माह से खड़े होने के कारण कपनी उनको नो वर्क नो पेमेंट दे रही है। जिसके चलते अपना परिवार पालना इन लोगो के लिए मुश्किल बन गया और पूरा भारत लाकडाउन होने के कारण इनकी मुश्किलें और बढ़ गई है और यह भी जानकरी मिली कि इसके पूर्व में जीवीके कम्पनी थी वह इनको वाहन खराब पड़े रहने के बाउजूद वेतन दिया करती है थी लेकिन नई टेंडर कम्पनी इनको ऐसा कुछ राहत नही दे रही जिसके कारण सभी बहुत परेशान है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad