डोंगरगढ़ : महेन्द्र शर्मा बंटी : धर्मनगरी में आज 28 अप्रैल से नगर पालिका परिषद के द्वारा पार्षद निधि से शहर के सभी 24 वार्ड में सुखा राशन सामाग्री का पैकेट का वितरण किया जा रहा है । इसी क्रम में आज शहर के वार्ड नम्बर 8 की पार्षद अलका सहारे के वार्ड में डोंगरगढ विधायक भुनेश्वर बघेल ने सूखा राशन वितरण का शुभारंभ किया जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष सुदेश मेश्राम ,नगर पालिका अधिकारी हेमशंकर देशलहरा, पालिका इंजीनियर विजय मेहरा एवं नगर पालिका के कर्मचारी की उलस्थिति में वार्ड के जरूरतमंदों लोगो को सुखा राशन का वितरण किया गया ।
जिसमे 5 किलो आटा, आलू, प्याज, साबुन, तेल, पीसी मिर्च, हल्दी, धनिया, निरमा, नमक,, चना, दिया गया इस सामग्रियों को वार्ड के बीपीएल कार्डधारी परिवार वालो को एवं जिनके राशन कार्ड अभी नही बन पाए है उन सभी जरूरतमंदों को राशन का वितरण किया जा रहा है।
आप को बता दे कि इसके पूर्व भी वार्ड पार्षद अलका सहारे ने अपने स्वयं के पैसों से वार्ड के जरूरतमंदों को सब्जी सहित अन्य समानों का वितरण किया जा चुका है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.