कोंडागांव : (गिरीश जोशी-CNI NEWS) लाकडाऊन के चलते शासन प्रशासन द्वारा जारी आदेश का पालन करते हुए अपनी दूकान बंद रखने वाले केशकाल के लघु व्यापारियों द्वारा 27अप्रेल को कलेक्टर, एसडीएम, एसडीओपी., तथा मुख्य नगरपंचायत अधिकारी सहित थाना प्रभारी केशकाल को एक लिखीत मांग पत्र सौंपा गया और प्रतिबंधित दूकानों को खोलने की मांग की गई है। मांग पत्र में इस बात का उल्लेख किया गया है ,केंद्र् सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा प्रतिबंधित घोषित कुछ दूकानें केशकाल के मेन रोड में प्रतिदिन खुल रही हैं। जिन पर संबंधित संकर्षण अधिकारियों द्वारा अभी तक कोई प्रभावशाली कार्यवाही नहीं किया जा रहा है।जिसके चलते शासन प्रशासन के आदेश का और उसके संकर्षण अधिकारियों के निर्देश का पालन करने वाले अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं , और आर्थिक क्षति झेलते हुए मानसिक प्रताड़ना भोग रहे हैं। वहीं शासन के आदेश एवं अधिकारियों के निर्देश का खुला उल्लघंन करते प्रतिबंध के बावजूद दूकान खोलकर जो अपना व्यवसाय चला रहे हैं वो मजे से मौज उड़ा रहे हैं। अधिकारियों को लिखीत ज्ञापन सौंपते हुए कुछ व्यापारियों ने यह भी अ्ल्टीमेटम दिया है कि अगर यही स्थिति निरंतर बनी रही और भेदभाव पूर्ण रवैय्या रहा तो हम अपनी बंद दूकानों के सामने भूख हड़ताल पर बैठने को लाचार हो जायेंगे।
उल्लेखनीय है कि केशकाल में लाकडाऊन का पालन कराने में शिथिलता बरतने और दूकान खोलने बंद कराने को लेकर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाये जाने को लेकर शुरू से शासन प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाती रही है जिस पर अभी तक किसी भी सक्षम अधिकारी द्वारा ध्यान नहीं दिया गया जिससे लोगों में रोष बढते जा रहा है।
इस दौरान पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण दत्त उपाध्याय ने प्रशासन को लिखित मैं दिया कि मैं दुखी और आक्रोशित हूं भेदभाव पूर्ण रवैय्यै को लेकर।कोरोना के संक्रमंण से लोगों को बचाने लागू किये गये लाॅक डाउन का अधिकांश लोग पालन कर रहे हैं। हाट बाजार दूकान बंद हो जाने से रोज कमाने रोज खाने वाले गरीब तबके के लघु व्यापारियों फुटकर व्यापारियों के सामने भूखों मरने की स्थिति उत्पन्न हो गयी है फिर भी वो अपना दूकान धंधा बंद रखे हुए हैं। वहीं रोड पर दूकान खोलकर शासन प्रशासन के आदेश एवं अधिकारियों के निर्देश का खुला माखौल उड़ाते दूकान खोलने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं कि जा रही है । इस भेदभावपूर्ण रवैय्यै के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठने का फैसला लेना पड़ रहा है।यह मांग पत्र सौंपे जाने के बाद प्रशासनिक अधिकारी शहर में निकले और खुली हुई कुछ प्रतिबंधित दूकानों पर दबिश देकर चालानी कार्रवाई करते हुए दूकान बंद रखने समझाईश भी दी गई।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.