Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, April 29, 2020

छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों के लिए 'डोनेशन ऑन व्हील अभियान' में CM भूपेश बघेल ने भेंट किए राशन के एक हजार पैकेट..


पंंकज शर्मा, रायपुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों के लिए 'डोनेशन ऑन व्हील अभियान' के तहत  राशन के 1000  पैकेट भेंट किए। उन्होंने आज सवेरे यहां अपने निवास पर  डोनेशन ऑन व्हील अभियान के वाहन को  प्रतीक स्वरूप कुछ पैकेट अपने हाथों से भेंट किए।  कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा उपलब्ध कराए गए राहत पैकेट में 5 किलो चावल, 1 किलो दाल, 2 किलो आटा, आधा किलो नमक, हल्दी, एक साबुन और बिस्कुट शामिल है। राशन के ये पैकेट लोक कलाकारों को वितरित किए जाएंगे।

स्मार्ट सिटी के जी.एम. कम्युनिकेशन श्री आशीष मिश्रा ने बताया कि डोनेशन ऑन व्हील अभियान के तहत शहरवासियों से इकट्ठे किए गए राशन के 37000 पैकेट जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराए गए हैं। इसी तरह लगभग ढाई लाख लोगों को भोजन कराया जा रहा है । रायपुर शहर में इसके लिए 10 किचन संचालित किए जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad