Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 10, 2020

महासमुन्द पुलिस की बडी कार्यवाही ,नियमित चेकिंग के दौरान लगभग 1करोड़ 13लाख रूपये के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

 महासमुन्द से मनोज गिरी गोस्वामी की रिपोर्ट 
महासमुंद- महासमुन्द पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर की बडी कार्यवाही से आज सिंघोडा में चेकिंग के दौरान महासमुंद पुलिस ने एक संदिग्ध कार से करोड़ों की रकम बरामद किया है. पुलिस ने कार सवार ओडिशा निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी आयकर विभाग  को सूचना दे दिया गया है ।


महासमुंद पुलिस अधीक्षक  प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया लाॅकडाउन की स्थिति को भांपते हुए राज्य में कोई अवैध रुप से दाखिल न हो जिसके मद्देनजर जिला के  सीमा को सील कर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग की जा रही है. आज ओडिशा के बरगढ़ जिला से लगे हुए सिंघोडा थाना क्षेत्र के रेहटीखोल चेक पाइंट में पुलिस द्वारा नियमित जांच  की जा रही थी. इसी दौरान बरगढ़ उड़ीसा की तरफ से एक OR17 K 5205 हुंडई वरना माडल (सफेद रंग) की कार आई. जिसमें दो व्यक्ति बैठे हुये थे. पुलिस जवान के पुछताछ में ड्राईवर का नाम सुन्दर सोना (उड़ीसा) और उसके साथ बैठे युवक का नाम प्रतीक छापडिया बताया गया. पुलिस दल ने  उनकी तलाशी लेने पर एक लॉकर की चाबी मिली. पूछताछ में गोल-मोल जवाब मिलने पर कार की पुलिस ने तलाशी ली. पिछली सीट और डिक्की के बीच पुलिस को एक गुप्त चेंबर दिखाई दिया, जिसे उसी चाबी द्वारा खोलने से उसके अंदर तीन बैग मिले, जिसमें 2000, 500 और 200 के नोटों की गड्डी बड़ी संख्या में मौजूद थी. तीनों बैग में कुल रकम 1 करोड़ 12 लाख 99 हजार 200 रुपये थे.
पुलिस द्वारा दोनों से पैसे के संबंध में पूछताछ किया गया, दोनों आरोपियों ने न तो पैसे के संबंध में पुलिस को कोई सटीक जवाब दिया और न ही कोई भी दस्तावेज वे प्रस्तुत कर पाए. इसके साथ ही वे इतनी बड़ी रकम लेकर कहां जा रहे थे इसका भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. मामले में पुलिस दोनों के खिलाफ 102 जा. फौ. के तहत कार्रवाई करते हुए इसकी सूचना आयकर विभाग को दी गई है.अब मामले में दोनों आरोपियों से आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा पूछताछ की जाएगी कि इतनी बड़ी रकम उनके पास कहां से आई और वे कहां ले कर जा रहे थे । हालांकि इतनी बड़ी रकम नकद लेकर चलना किसी अनहोनी को आमंत्रित करते हैं ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad