Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, June 21, 2020

योग साधक कभी धैर्य नही खोता -- प्रधानमंत्री मोदी


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 
नई दिल्ली -- कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बिना लोगों के बड़े जमावड़े के डिजिटल मीडिया मंचों पर मनाया जा रहा है। छठवें  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनायें देते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र  मोदी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योगदिवस का ये दिन एकजुटता का दिन है. ये विश्व बंधुत्व के संदेश का दिन है।  बच्चे, बड़े, युवा, परिवार के बुजुर्ग, सभी जब एक साथ योग के माध्यम से जुडते हैं, तो पूरे घर में एक ऊर्जा का संचार होता है। इसलिये इस बार का योग दिवस, भावनात्मक योग का भी दिन है, हमारी पारिवारिक बॉन्ड को भी बढ़ाने का दिन है। प्रधानमंत्री ने कहा कि COVID-19 वायरस खासतौर पर हमारे श्वसन तंत्र, पर हमला करता है और हमारे श्वसन तंत्र को मजबूत करने में प्राणायाम सबसे ज्यादा मदद मिलती है इसलिये आप प्राणायाम को अपने प्रतिदिन के अभ्यास में जरूर शामिल करिये और अनुलोम-विलोम के साथ साथ दूसरी प्राणायाम तकनीक को भी सीखकर उन्हें करिये। संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद कहते थे- “एक आदर्श व्यक्ति वो है जो नितांत निर्जन में भी क्रियाशील रहता है और अत्यधिक गतिशीलता में भी सम्पूर्ण शांति का अनुभव करता है”किसी भी व्यक्ति के लिए ये एक बहुत बड़ी क्षमता होती है. योग का साधक कभी संकट में धैर्य नहीं खोता है. योग का अर्थ ही है- ‘समत्वम् योग उच्यते' अर्थात, अनुकूलता-प्रतिकूलता, सफलता-विफलता, सुख-संकट, हर परिस्थिति में समान रहने, अडिग रहने का नाम ही योग है।
गौरतलब है कि 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस या विश्व योग दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की। इसके बाद 2015 से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस दुनियाँ भर में मनाया जाता है। वर्ष 2015 में पहली बार राजपथ पर 35000 लोगों के बीच योग दिवस मनाया था। इस साल की योग दिवस की थीम ‘घर पर योग और परिवार के साथ योग’ है। यह पहला मौका होगा जब इसे डिजिटल तरीके से मनाया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad