Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, June 13, 2020

महासमुंद पुलिस कप्तान हुए "स्पंदन अभियान" के तहत जवानों से रूबरू, सुनी समस्याए एवं चेहरे की मुस्कान को बताया अनमोल धरोहर

 महासमुन्द (Manoj Giri Goswami CNI NEWS) - पुलिस विभाग ने पुलिस महानिदेशक के निर्देश में महासमुन्द पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने कहा कि  ’’स्पंदन अभियान का उद्देश्य हमें एक भी पुलिस जवान को खोना नहीं है’’  पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ के इन उद्देश्यों की पूर्ति हेतु दिये गये आवश्यक  निर्देश पर पुलिस जवानों को मानसिक तनाव से बचने, उनके समस्याओं का निराकरण करने एवं कर्तव्य स्थल पर खुशनुमा माहौल बनाये रखने के लिए महासमुंद जिला में ’’स्पंदन अभियान’’ का शुभारंभ किया गया। 
 कल दिनांक 12.06.2020 को महासमुन्द जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों के द्वारा तैनात सभी अधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति में तथा रक्षित केन्द्र एवं मुख्यालय के निकटतम थाना/चैकियों व यातायात शाखा, साईबर सेल, पुलिस नियंत्रण कक्ष, पुलिस कार्यालयो में तैनात पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों का पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,  उप पुलिस अधीक्षकों की उपस्थिति में पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ रायपुर के मंशानुरूप ’’स्पंदन अभियान’’ का शुभारंभ किया गया। 

रक्षित केन्द्र पुलिस लाईन परसदा में पुलिस अधीक्षक महासमुन्द द्वारा रक्षित निरीक्षक महासमुन्द की अगुवाई में अनुशासन की जड़ कहे जाने वाले जनरल परेड में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों के गणवेश, टर्न आऊट का निरीक्षण कर परेड मार्च पास्ट कराया गया।  उसके उपरांत पृथक-पृथक टोलियों में परेड अभ्यास कराया गया।  अच्छे टर्न आऊट एवं परेड करने पर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारी/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। 
परेड समाप्ति पश्चात गुरूकुल से आये योग गुरूओं के द्वारा अधिकारी/कर्मचारियों को योगाभ्यास कराया गया।  जवानों ने बढ़ती तोंद, एसिडिटी एवं खर्राटे की समस्याओं का निदान के संबंध में किये जाने वाले योगासन के बारे में गुरूओं से जानकारी ली।  इसी दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारी को खुल कर हसने को मानसिक तनाव की औषधी बताते हुए दो मिनट तक सभी को हॅसाया जिससे वहाॅ का पुरा माहौल ठहाको से गुंज गया।  
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परेड एवं योगा समाप्ति पश्चात बारी-बारी से अधिकारी/कर्मचारियो के समस्याओं से रूबरू होकर उनकी समस्यों का त्वरित निराकरण किया तथा उन्हें एवं उनके परिजनों को कोरोना महामारी से बचने हेतु उन्हें शोसल डिस्टेंसिंग का पालन करने, बार-बार हाथ धोते रहने, मास्क पहनने आदि उपयोगी बाते बताये।  
अंत में पुलिस अधीक्षक महोदय ने पुलिस लाईन के कार्यालय, शस्त्रागार, स्टोर, वाहन शाखा, व्यायाम शाला, पुलिस कैन्टिन एवं बैरकों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad