Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, June 21, 2020

एस पी की कार्यप्रणाली से कांग्रेसी भयभीत , उनके काले कारनामे उजागर नाहो- सुश्री लता उसेंडी


भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी में कंठ तक डूबे कांग्रेस के लोगों को अपने ही सरकार के अधिकारियों से भरोसा उठ रहा । क्योंकि अधिकारी उनके काले कारनामों को उजागर करने में लगे हैं।जिसके चलते  कांग्रेसी जानबूझकर अधिकारियों पर भ्रष्टाचार व लेनदेन का आरोप लगा जिले से बाहर तबादला करना चाह रहे। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनते ही कमीशन खोरी भ्रष्टाचार तबादला में लेनदेन  सरकार की नीति मे ही शामिल  है। हाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम   कोंडागांव पुलिस अधीक्षक बालाजीराव पर  लेनदेन व भ्रष्ट अफसर होने का अनर्गल आरोप लगा रहे ।सरकार उनकी है, मीडिया
में बयानबाजी से बेहतर यदि उनके पास उचित तथ्य व प्रमाण हो तो तत्काल अधिकारी के खिलाफ सरकार को कार्यवाही करना चाहिए। कांग्रेसियों की नियत है जो अधिकारी निष्ठा पूर्वक अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं ,उन पर भ्रष्टाचार का आरोप मढा जा   रहा। लगातार अधिकारियों पर इस तरह के आरोप लगने से उनका मनोबल टूटता है । पुलिस अधीक्षक  की कार्यप्रणाली से जिले के आम नागरिक बेहद खुश , क्योंकि जन समस्याओं का त्वरित निराकरण जो हो रहा।वहीं पुलिस अधीक्षक  कोंडागांव में पदस्थ होते ही प्रशासनिक कार्यों में कसावट  लानी शुरू की, कई गंभीर मसलों से पर्दा हटाया, वर्षों से जिले के अंदरूनी गांवों में पदस्थ विभागीय अधिकारी कर्मचारियों  को शहरी क्षेत्रों में व शहरी क्षेत्रों से ग्रामीण क्षेत्रों में तबादला किया है। जिले के अंदरूनी क्षेत्रों से शहरी क्षेत्रों में तबादला हुए परिवार बेहद खुश है। कांग्रेसियों को उनकी खुशी नही पच रही,  सीधे अधिकारियों पर लेनदेन का आरोप लगा रहे । क्योंकि अधिकारी की कार्यवाही से कांग्रेसियों को डर लगने लगा है ,अधिकारी को किसी भी तरह से जिले से बाहर भेजना चाहते हैं ।ताकि कांग्रेसियों के काले कारनामो  पर पर्दा डला रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad