Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, June 21, 2020

संस्कारधानी में इस वर्ष रथ यात्रा स्थगित, मंदिर में ही होंगे जगन्नाथ प्रभु के दर्शन


राजनांदगांव । विश्व प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ भगवान की रथ यात्रा आषाढ़ शुक्ल द्वितीया को उड़ीसा के जगन्नाथपुरी के साथ ही देशभर के सभी छोटे - बड़े नगरों - ग्रामों में बड़ी श्रद्धा एवं भक्ति के साथ धूमधाम से निकाली जाती है। हजारों भक्त अपने हाथों से भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा के रथ को अपने हाथों से खींचते हैं एवं अपनी मनोकामना पूर्ण करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान जगन्नाथ जी के रथ को दर्शनार्थी भक्त गणों के द्वारा अपने हाथो से खींचे जाने की परंपरा है। इस वर्ष पूरे देश में कोरेना महामारी के चलते संस्कारधानी नगरी में होने वाली रथ यात्रा जो आषाढ़ शुक्ल द्वितीय, 23 जुलाई को आयोजित होनी थी। रथयात्रा को स्थगित कर दिया गया है। 

      श्री जगन्नाथ मंदिर रथ यात्रा आयोजन समिति के प्रमुख महेश शर्मा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र  एवं बहन सुभद्रा का अभिषेक पूजन 23 जुलाई को सुबह प्रारंभ होगा। उसके पश्चात भगवान को विधिवत अपने मंदिर में विराजित किया जाएगा। आरती भोग प्रसाद के पश्चात दर्शनार्थी भक्तगण मंदिर के मुख्य द्वार के बाहर से ही अपने आराध्य देव का दर्शन कर सकेंगे। मंदिर के अंदर किसी भी भक्त के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। श्री शर्मा ने सभी श्रद्धालु भक्तों से आग्रह किया है कि वर्तमान परिस्थिति में सभी भक्तगण शासन के निर्देशों का पालन करते हुए मंदिर परिसर के बाहर से ही अपने प्रभु का दर्शन कर मनवांछित फल प्राप्त कर सकते हैं, सभी से सहयोग की अपेक्षा है। श्री शर्मा ने कहा कि सभी भक्तों की मनोकामना भगवान जगन्नाथ पूर्ण करें यही अभिलाषा है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad