Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 9, 2020

डोंगरगढ़ विकासखंड के सुदूर वनांचल क्षेत्र में पढ़ई तुंहर दुआर अभियान का प्रशिक्षण संपन्न*

 महेन्द्र शर्मा बंटी

राजनांदगांव 9 जुलाई को पढ़ई तुंहर दुआर योजना अंतर्गत बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाने एवं नियमित कक्षाओं का संचालन करने से संबंधित प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बुढ़ानछापर में किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला में संकुल बोरतालाब के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। मास्टर ट्रेनर श्री राजेंद्र ठाकुर ने ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन से संबंधित तकनीकी पक्ष की जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी शिक्षकों को दी। 

साथ ही इसके व्यवहारिक पक्ष की जानकारी से भी अवगत कराया गया। शिक्षकों को वेबेक्स के माध्यम से मीटिंग और कक्षाओं के संचालन के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण में बताया गया। कार्यशाला में विकासखंड शिक्षा अधिकारी डोंगरगढ़ श्री एफआर कोसरिया और ब्लॉक स्तर के नोडल अधिकारी व्याख्याता श्री राजेश कन्नौजे भी उपस्थित रहे। विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने प्रशिक्षण मे उपस्थित सभी शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि हम नई चुनौतियों का सामना सकारात्मक सोच और ऊर्जा के साथ ही कर सकते हैं। प्रशिक्षण मे कोरोना प्रोटोकाल का शत प्रतिशत पालन किया गया। शिक्षकों ने फेस मास्क पहनकर और दूरी के नियमों का पालन करते हुए प्रशिक्षण प्राप्त किया। बोरतालाब संकुल समन्वयक जितेंद्र पाल ने सुदुर वनांचल क्षेत्र बुढ़ानछापर मे आयोजित इस प्रशिक्षण में उपस्थित सभी शिक्षकों को ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन अनिवार्यत: करने और शासन के पोर्टल में इसकी जानकारी साझा करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने पढ़ई तुंहर दुआर अभियान के शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला में विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी की उपस्थिति एवं उत्साहवर्धन के लिए आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad