Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 22, 2020

सबके स्नेह आशीर्वाद से आज मैं स्वस्थ हूँ -- पुरूषोत्तम शर्मा


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

चाँपा -- गौसेवी , समाजसेवी , नगरपालिका परिषद चाम्पा के नेता प्रतिपक्ष  एवं भाजपा जिला महामंत्री श्री पुरुषोत्तम शर्मा (फौजी भाई) का हरियाली अमावस्या के दिन पीथमपुर से बाबा कलेश्वरनाथ का पूजन कर घर लौटते समय बिरगहनी के पास हाईवा से एक्सीडेंट हो गया था जिसमें उनका एक हाथ और एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया है। बिलासपुर स्थित संजीवनी अस्पताल में उनके पैर का सफल आपरेशन हो चुका है और इस समय वे स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। मोबाईल के माध्यम से भी उनसे बातचीत संभव ना होने से उनके चाहने वालों में लगातार मायूसी नजर आ रही है। इसी बीच आज उन्होंने बीडियो के माध्यम से अपने सभी चहेतों , शुभचिंतकों को दिये संदेश में सभी मित्रों को नमस्कार करते हुये कहा है कि आप सबके स्नेह , आशीर्वाद एवं  दुआओं से आज मैं स्वस्थ हूँ और बहुत ही जल्द आपके बीच आपकी सेवा में उपस्थित रहूँगा। गौरतलब है कि श्री शर्मा जी चाँपा सेवा संस्थान , भगवान परशुराम युवा ब्राह्मण जैसे कई संगठनों के माध्यम से शहर में आयोजित धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुये सेवा में सदैव तत्पर रहते हैं। वे स्वयं 75 से अधिक बार रक्तदान कर चुके हैं और खेलसंघ में भी काफी  सक्रिय हैं। बालीबाल में उनके संयोजकत्व में नेशनल मिनी बालीबाल प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन हो चुका है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad