छत्तीसगढ़
नवागढ़ ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बरगांव के आश्रित ग्राम पिपरा में दरस राम लहरे पिता शिवलाल लहरे एवम गनपत राम लहरे पिता शिवलाल लहरे ने नया तालाब के पार मर शौचालय का निर्माण
कर रहा है जिसे सरपंच पंचगण एवम ग्रामवासियो ने मना किये तब गनपत पिता शिवलाल दरस राम पिता शिवलाल ने नही माना तब सरपच पंचगण एवम ग्रामवासियो द्वारा तहसील न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत किया है|अगर शौचालय बन गया तो तालाब का पानी दुषित होगा और नहाने वालो को बहुत बड़ा बीमारी का सामान करना पड़ेगा और ग्रामवासियो को नहाने व खाना पकाने में कठिन बीमारी का सामना करना पड़ेगा गनपत लहरे शिक्षक होते हुए भी तालाब के पानी को दूषित करना चाहते है ग्राम पिपरा के नया तलाब के किनारे में मकान बनाकर के लोग दुकान चला रहे है और कुछ लोग मकान में रह रहे है ।
जिसे अतिक्रमण हटवाने के लिए नवागढ़ तहसीलदार संजय मिंज को ज्ञापन (आवेदन )पेश किया गया जिसका अवलोकन करने के लिए RI पटवारी पीपरा गया और पूछे तो कहा कि हम पहले शौचालय के लिए गड्ढा किये थे लेकिन अब इसे पानी टंकी बना रहे है लैकिन उसका आकार शौचालय के बना गया है इसे हटाना बहुत जरुरी है और जो अवैध रूप से दुकान व मकान बनाकर रह रहे है उसका नाम मन्नू राम पिता अर्जुन यादव रथराम पिता मिठू यादव बरातू दास पिता फिरन दास जागेश्वर दास पिता आंगन दास साहेब दस पिता संतरा दास मोतिदास पिता पचकौड़ दास डॉ उत्तरा यादव बृजलाल पिता दिलाराम नेपलाल पिता शंकर श्रीवास इस प्रकार है| ग्रामवासी को आने जाने नहाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है कुछ लोग लकड़ी को भी तालाब के पार में रख दिया है | माननीय तहसिलदार महोदय से निवेदन है की अतिशीघ्र नया तालाब के पार में जितने में अवैध रूप से अतिक्रमण है उसे हटवाने की कोशिश करे ।
सी एन आई न्यूज के लिये अशोक कर्ष की रिपोर्ट ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.