छत्तीसगढ़
रायपुर । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी अपनी विधान सभा पाटन के जिस मर्रा गाँव में पढ़े-बढ़े, उस गाँव के सरपंच और उसके चाचा ने सालभर एक नाबालिग गरीब युवती का लगातार यौन शोषण
करके उसके 6 महीने के बच्चे का गर्भपात करवाया।उनके लकवा ग्रस्त दादा जी का निराश्रित पेन्शन बंद करके परिवार को भूखा रखा।उनको जान से मारने की रोज़ धमकी दी गईं।
पीड़िता का धारा 164 CrPC का बयान और मेडिकल जाँच हो जाने के 26 दिन बाद भी आरोपी सरपंच की गिरफ़्तारी नहीं हुई है क्योंकि वो आर्थिक रूप से मजबूत है और उसकी बहन का रिश्ता मुख्यमंत्री के परिवार में हुआ है।फ़रारी में दी जा रही उसकी धमकियों से पीड़िता और उनकी माँ अपने घर नहीं जा पा रहे है।उन्हें डर है कि आरोपी उन्हें जान से न मार दें।
आज पीड़िता के घर जाकर मैंने उन्हें अपने एक महीने की विधायक पेन्शन देने का निर्णय लिया।जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) पीड़िता को न्याय दिलाने ३-सूत्री माँग करती है कि
-दुर्ग पुलिस पीड़िता और उनके परिवार को सुरक्षा दे और आरोपी को गिरफ़्तार करे।
-साथ ही दुर्ग कलेक्टर आरोपी सरपंच को अपने पद से बर्खास्त करे और
-मुख्यमंत्री अपने गाँव की पीड़िता को 15 लाख मुआवज़ा और सरकारी नौकरी देने की घोषणा करे।
तब शायद मर्रा की हमारी बेटी के साथ न्याय हो पाएगा।
सी एन आई न्यूज के लिये छत्तीसगढ़ से हितेश मानिकपुरी की रिपोर्ट ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.