गुण्डरदेही । थाना क्षेत्र के ग्राम खर्रा निवासी अमित चौधरी बीती रात बुधवार को गांव के स्कूल पारा में आयोजित डांस प्रतियोगिता देखकर वापस अपने घर लौट रहे थे । इस दौरान गुण्डरदेही के तीन लोगों ने युवक को रोककर गाली गलौज करते हुए उनको चाकू और राड़ से हमला कर दिया । इस हमले मे युवक अमित चौधरी को गंभीर चोट आई हैं। जिसको गुण्डरदेही अस्पताल लाया गया जहां उनकी गंभीर हालात को देखते हुए राजनांदगांव मेडिकल कालेज रिफर कर दिया है । प्रार्थी अमित चौधरी के पिता ने थाना पहुंचकर आरोपी जालम गाड़ा सीताराम उर्फ सितु व महेश साहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैं पुलिस ने प्रार्थी के पिता की रिपोर्ट पर तीनों लोगो के खिलाफ धारा 294 323 324 506 बी 34 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। घायल युवक के पिता नर्सिग चौधरी ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात नौ बजे मेरा लड़का अमित कुमार चौधरी उम्र 21 वर्ष गांव के स्कूल पारा में चल रहे डांस प्रतियोगिता देखने गया था रात दस बजे मेरा भांजा गिरधारी लाल टेंभुरकर ने घर आकर बताया कि अमित चौधरी को तीन आरोपी गुण्डरदेही व बघमरा निवासी द्वारा उसे बेवजह गालिया दे रहे थे जिसे अमित चौधरी द्वारा गाली देने से मना करने पर तीनो आरोपी एक राय होकर आरोपी जालम गाड़ा पिता भीम गाड़ा द्वारा चाकू से व सीताराम उर्फ सितु पिता आनंद निषाद द्वारा राड़ से तथा महेश साहू पिता अश्वनी साहू द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट किए है । जिससे उनके कमर के पास चोट लगी है l मारपीट करने वाले तीनो आरोपियों द्वारा थाना मे रिपोर्ट दर्ज कराने पर उसे जान से मार देने की धमकी देते हुए घटना स्थल से फरार हो गए। इधर गुण्डरदेही पुलिस ने तीनों आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है । आरोपी गुण्डरदेही के वार्ड बघमरा एवं बस स्टैंड के पीछे के रहने वाले बताए जा रहे हैं । जो घटना के बाद से फरार है । घटना के संबंध में गुण्डरदेही थाना प्रभारी रोहित कुमार मालेकर ने कहा कि घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार है । जिनकी तलाश की जा रही है बहुत जल्द सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.