महेन्द्र शर्मा बंटी-डोंगरगढ़ 26 जनवरी मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष संगीता साहू के नेतृत्व में डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बछेराभाटा में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों को फल वितरण किया गया। उक्ताशय की जानकारी देते हुए एसोसिएशन के चेयरमैन ठाकुर नरेन्द्र सिंह ने बताया कि वृद्धजनों की आंखे जो सदैव अपनों को तलाशती एवं उनकी बांट जोहती रहती है जब मानव अधिकार एसोसिएशन की टीम पहुंची तो अपने आंसुओ को रोक नहीं पाए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष संगीता साहू के साथ डोंगरगढ़ ब्लॉक उपाध्यक्ष सारिका बड़ोले, सदस्य टोमिन साहू , मौसम साखरे, अमित हथेल सहित ग्राम के सम्मानित व्यक्ति उपस्थित थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.