रायपुर, 26 जनवरी 2021
गणतंत्र दिवस की 72वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में, पंजीकृत सामाजिक संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी ने कोटा गुढ़ियारी मार्ग स्थित संजीवनी वृद्धाश्रम में निवास कर रहे बुजुर्गों को पोष्टिक मौसमी फलों तथा उनके दैनिक जीवन की अनिवार्य आवयश्कताओं हेतु नगद धनराशि प्रदान कर, बुज़ुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए उनके साथ खुशियां बाँटी।
इसके पूर्व प्रातः 9 बजे संस्था कार्यालय पर, संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान जी ने ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए नन्हे बच्चों को मिष्ठान, लेखन सामग्री देकर प्रोत्साहित किया गया।
तत्पश्चात, संस्थापक, मो. सज्जाद खान के नेतृत्व में किए जा रहे भोजन वितरण कार्य में शहर के रेल्वे स्टेशन, फाफाडीह चौक, मेकाहारा अस्पताल एवं अन्य क्षेत्रों में गरीब, असहाय, निर्धन, जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन दिया गया।
इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी व सदस्य पँडित अनिल शुक्ल, डॉ भीषम प्रकाश शर्मा, जुबैर खान, एडवोकेट शाकिर कुरैशी, मुजीबुर्रहमान, योगेश्वर सिन्हा, बलराम कश्यप, नासिर खान, बलराम कश्यप, टी. आर. गुप्ता, सुनील बाजारी, प्रियंका साव, नन्दा रामटेके, प्रीति जैन, लक्ष्मी तिवारी, प्रतिमा गजभिए, अबरार खान, मुश्ताक खान, राशिद बिलाल, महमूद आलम, रफीक अली, उदय भट्ट सहित अनेक सदस्य सादर उपस्थित थे।
प्रेषक :-
जुबैर खान,
मीडिया प्रभारी

























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.