आदिवासी सेवा सहकारी समिति बेलगहना का मामला ज्ञात हो कि विगत दिनों से लगातार धान खरीदी बंद होने की खबरें आ रही हैं चपोरा में बारदाने व जगह की कमी के चलते धान खरीदी बंद है, इसी क्रम में कल आदिवासी सेवा सहकारी समिति बेलगहना में भी बारदाने की कमी व जगह की कमी का हवाला देते हुए टोकन नहीं काटा जा रहा है प्रबंधक श्री लतीफ खान से चर्चा करने पर जगह की कमी ,बारदाने की कमी व इस हेतु उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है ऐसा बताया गया। उपरोक्त बातों से सीधा प्रभाव कृषकों पर पड़ रहा है बहरहाल धान खरीदी में महज कुछ दिन शेष रह गया है देखना यह है कि अधिकारी या सरकार इस ओर कब ध्यान देती है फिलहाल कृषकों की परेशानी बढ़ी हुई है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.