*छत्तीसगढ़*
*विधायक विकास उपाध्याय ने श्रीमती सरला शुक्ल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है*
रायपुर। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने पूर्व केन्द्रिय मंत्री शहीद विद्याचरण शुक्ल की धर्मपत्नि के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीमती सरला शुक्ल, विद्याचरण शुक्ल के पूरे राजनीतिक जीवन में एक साये की तरह उनके साथ रहीं और विद्या भैय्या धूमकेतु की तरह पूरे देश की राजनीति में छाये रहे, बावजूद श्रीमती सरला शुक्ल कभी भी राजनैतिक चकाचैंध में नहीं रहीं और एक साधारण महिला की तरह धर्मपत्नि के रूप में विद्याचरण शुक्ल के साथ उनके अंतिम क्षणों तक साथ रहीं। निश्चित तौर पर उनका निधन हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं ऐसे भारतीय नारी पर गर्व महसूस करते हुए उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उनकी मृत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।
सी एन आई न्यूज के लिये हितेश मानिकपुरी की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.